Posts

Showing posts from November, 2021

Worksheet for Hindi grammar

  ( इस पोस्ट में 'काल' के विषय में बताया गया है तथा अभ्यास हेतु कुछ प्रश्न पूछे गए हैं। ) काल(tense) क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध हो उसे काल कहते हैं। काल के निम्नलिखित भेद होते हैं- 1. भूतकाल सामान्य भूतकाल आसन्न भूतकाल पूर्ण भूतकाल अपूर्ण भूतकाल संदिग्ध भूतकाल हेतुहेतुमद भूतकाल 2. वर्तमान काल सामान्य वर्तमान काल अपूर्ण वर्तमान काल संदिग्ध वर्तमान काल 3. भविष्यत् काल सामान्य भविष्यत् काल संभाव्य भविष्यत् काल अभ्यास हेतु प्रश्न प्रश्न- 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- काल किसे कहते हैं? मुख्य रूप से काल के कितने भेद होते हैं हैं? भूतकाल के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए। वर्तमान काल के भेदों के नाम लिखिए। भविष्यत् काल के भेदों के नाम लिखिए। प्रश्न-2. निम्नलिखित वाक्य में काल पहचानिए- कल बहुत तेज बारिश हो रही थी। कल बहुत तेज बारिश हो सकती है। इस समय पहाड़ों पर वर्षा हो रही होगी। स्कूल की बस आ चुकी होगी। अध्यापिका हिंदी पढ़ा रही हैं। मैं दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आया। अभी-अभी मेरी मां बाजार गई है। यदि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखा होता तो बीमार नहीं पड़ते

Boss is always right

Image
 (इस आर्टिकल में 'Boss is always right'इस कथन की समीक्षा की गई है।) हम सदैव यह कथन सुनते रहते हैं कि मालिक सदैव सही ही होता है (' Boss is always right ')भले ही उसकी बात गलत ही क्यों ना हो लेकिन जो उसके नेतृत्व में कार्य करने वाले कर्मचारी होते हैं, उन्हें उनकी बात माननी ही पड़ती है और वह इस कथन को कह कर अपने आप को दिलासा दे लते हैं,' Boss is always right.'आइए हम इस बात की समीक्षा करें कि आखिर हम ऐसा क्यों कहते हैं। अपनी नौकरी बचाने के लिए जब भी मालिक अपने कर्मचारियों से अनावश्यक कोई विवाद करता है अथवा उसे किसी ऐसी गलती के लिए डांटता है, जो उसने ना की हो, उस समय कर्मचारी अपने मालिक की कड़वी- से- कड़वी बात को भी सह जाता है और अपनी सफाई के लिए कुछ नहीं कहता। ऐसे समय यदि वह कुछ कहेगा तो मालिक उसे नौकरी से निकाल देगा इस बात का यदि कर्मचारी को भय रहता है तो वह चुपचाप अपनी गलती ना होने पर भी उसे स्वीकार करके अपने आप को दिलासा देते हुए यह कहता है कि ' Boss is always right.' चापलूसी करने के उद्देश्य से कई लोग अपने मालिक की चापलूसी करने के लिए उसकी हर गलत बात पर

Worksheet for Hindi grammar

 विशेषण  संज्ञा तथा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं। विशेषण शब्द जिसकी विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेष्य कहते हैं। विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्दों को प्रविशेषण कहते हैं।  विशेषण के मुख्य रूप से चार भेद होते हैं-  गुणवाचक विशेषण संख्यावाचक विशेषण परिमाणवाचक विशेषण सार्वनामिक विशेषण प्रश्न-1. नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़कर बताएं कि रेखांकित शब्द विशेषण के कौन-से भेद के अंतर्गत आएंगे? राम एक सुंदर लड़का है। मेरे पास 2 किलो आटा है। मेरे चार दोस्त हैं। यह मेरा विद्यालय है। पृथ्वी गोल है। मेरे जन्मदिन पर मुझे कुछ उपहार मिले हैं। मेरे सभी दोस्त अच्छे हैं। मुझे थोड़ी-सी चीनी चाहिए। आप ही हमारे गुरु जी हैं। सीता के बाल बहुत लंबे हैं। प्रश्न-निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए- क. विशेषण की परिभाषा लिखिए। ख. विशेष्य किसे कहते हैं? ग. प्रविशेषण किसे कहते हैं? घ . विशेषण के  भेदों के नाम लिखिए।