Posts

Showing posts with the label लघु कथा

मुंडन समारोह (ओहार)

Image
 (यह लेख एक संस्मरण है, जिसमें लेखिका ने स्वयं के परिवार में हुए एक मुंडन समारोह का विस्तार से वर्णन किया है। गंगा मां के पावन घाट पर मुंडन समारोह का विधि-विधान के साथ परिचय इसमें दिया गया है।) उत्तर भारत में जब भी किसी हिंदू परिवार में किसी बालक या बालिका का जन्म होता है तो परिवार के लोग उस बालक या बालिका के बालों को गंगा माता को समर्पित करते हैं। गंगा माता को बच्चे का बाल समर्पित करने की दो विधियां प्रचलित हैं। 1. साधारण तरीके से बच्चे का बाल अर्पण (मुंडन) इस तरीके से बच्चे का मुंडन करने में कोई ज़्यादा खर्च नहीं करना पड़ता। परिवार के व कुछ और परिचित लोग गंगा माता के घाट पर जाते हैं और गंगा माता की पूजा करते हैं, उन्हें वस्त्र प्रसाद और पीठा आदि चढ़ाते हैं। और गंगा माता की पूजा में ही नाई से बच्चे के बाल कटवाकर उन्हें चढ़ा दिया जाता है। 2. धूमधाम से किया जाने वाला आर-पार बार-ओहार(मुंडन) इस तरीके से बच्चे का मुंडन करने में अधिक खर्च लगता है और पहले से ही योजना बनानी पड़ती है। इसमें बैंड-बाजे के साथ अधिक से अधिक लोग गंगा माता के घाट पर जाते हैं। इसमें सामग्री भी अधिक लगती है। आम के लकड

लालच के पुजारी (लघु कथा)

Image
 (' लालच के पुजारी' दहेज प्रथा पर आधारित लघु कथा है, यह लघुकथा आज के उन लोगों के लिए शिक्षाप्रद है, जो अपनी बेटी के लिए एक ही लड़का सुखी परिवार की तलाश में दहेज के लालची लोगों के घर में अपनी बेटी का विवाह करने को राजी हो जाते हैं।) ' जो दिखता है वो बिकता है 'यह बात सिर्फ निर्जीव वस्तुओं के लिए नहीं बल्कि इंसानों के लिए भी सत्य है। बलिया शहर के एक नामी मोहल्ले में एक छोटा-सा परिवार रहता था। पति-पत्नी एक लड़का रमेश और एक लड़की रूपा, परिवार में बस इतने ही लोग थे। इन्हें किसी बात की कमी भी नहीं थी क्योंकि घर के मुखिया की सरकारी सर्विस थी लेकिन यह जरूरी नहीं कि जिसे किसी बात की कमी ना हो वह संतोष से रहे, इस परिवार में भी लालच की कमी नहीं थी। मां ने अपने दोनों बच्चों को जीने के लिए जरूरी आवश्यक शिक्षा कभी दी ही नहीं क्योंकि खुद भी उसमें वैसे संस्कार नहीं थे। रूपा कद में 5 फीट से भी छोटी थी इसलिए उसके विवाह योग्य कोई वर जल्दी मिल नहीं रहा था। बड़ी कोशिशों के बाद एक गांव में एक अच्छे घर में उसका रिश्ता तय हुआ, मामूली खर्चे में उसकी शादी भी हो गई, लेकिन रूपा ससुराल में अधिक दिन