Posts

Showing posts from June, 2021

Model question paper(CBSE class 7)

 Model question paper Class-7th Subject- Hindi M.M-20 Time- 20 minutes                           खंड 'क' प्रश्न -1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए-       (2)       अनुराग, बींदणी, बछेरा, परचम। प्रश्न-2. कविता की पंक्तियां पूरी कीजिए-              (4) (क). ग्राम नगर..................... देश। (ख). संसद सड़कों................. देश। प्रश्न-3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-           (4) (क). देश कविता किसके बारे में है? (ख). मौलवी साहब ने गांव में मदरसा कब और क्यों खोला था?  ‌                            खंड 'ख' प्रश्न-1. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-                          (3) (क). हिंदी भाषा की लिपि............ है। (ख). वर्णों के व्यवस्थित समूह को............ कहते हैं। (ख). भाषा की सबसे छोटी इकाई............... होती है। प्रश्न-2. बताइए कि निम्नलिखित वाक्य सही हैं या गलत-                                                                     (3) (क). भाषा के दो रूप होते हैं। (ख). स्वरों के उच्चारण में वर्णों की सहायता ली जाती है। (ग). संधि के तीन भेद होते हैं। प्रश्न-3

Model question paper(class six..)

  Model question paper Class-6th Subject- Hindi M.M-20 Time- 20 minutes                 खंड 'क' प्रश्न-1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए-     (2)          अनुचर, कुकर्म, अनायास, अभिलाषी। प्रश्न-2. कविता की पंक्तियां पूरी कीजिए-         (4) 1.    बादलों से..................... धारी। 2.    छोड़कर मैदान.…............ सारी। प्रश्न-3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-    (4) (क)- ‌ फोन करने वाली महिला ने कारवास्की से क्या अनुरोध             किया था? (ख)-  राजा प्रसेनजित ने कितने अशर्फियों तक की बोली                   लगाई थी?                         खंड 'ख' प्रश्न-1. निम्नलिखित भाषाएं किन प्रदेशों में बोली जाती हैं              मिलान कीजिए- ‌                        (4) पंजाबी                          कश्मीर गुजराती                         बंगाल बंगाली                           पंजाब कश्मीरी                          गुजरात प्रश्न -2. निम्नलिखित शब्दों के वर्ण- विच्छेद कीजिए-   (2) (क) लिपि  (ख) कृपा प्रश्न-3.  रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-       (2) (क). 'अ' स्वर

Model question paper(class six)

 Model question paper Class-6th Subject- Sanskrit M.M-20 Time- 20 minutes प्रश्न-1 निम्नलिखित संस्कृत शब्दों के अर्थ हिंदी               में  लिखिए-            (2)         नर:, नौका, अजा,नीडम्। प्रश्न -2. निम्नलिखित शब्दों के वर्ण विच्छेद कीजिए-(2) (क). फलानि= (ख). घटा: ‌‌  = प्रश्न-3. उचित विकल्प चुनकर वाक्य पूर्ण कीजिए- (4) (क). अश्वौ...............।  (धावति, धावत:,धावंति) (ख).पर्णे.................। (पतत:, पतन्ति,चलति) (ग). ...............अश्व: अस्ति। (एष:,एतौ,एतत) (घ). ............मयूरा: नृत्यंति। (तौ,ते,सा) प्रश्न-4. निम्नलिखित शब्दों में परस्पर मिलान कीजिए- (4)            स:                                       अश्वा:           सा                                        मक्षिका:           ते                                          कन्या          ता:                                          बाल: प्रश्न-5. निम्नलिखित एकवचन शब्दों के बहुवचन शब्द                    लिखिए-                         (4)        एकवचनम्                        बहुवचनम्        गज:                           

नारी तेरे कितने रूप(निबंध)

 (इस आर्टिकल में सही मायने में नारी को किस प्रकार शिक्षित किया जाना चाहिए तथा नारी के अनेक रूपों के  बारे में  जानकारी दी गई है।) नारी का महत्व नारी समाज और परिवार का एक अभिन्न अंग है। वह माता, भगिनी, पुत्री तथा अन्य अनेक रिश्तो के रूप में परिवार के लिए आवश्यक अपने सभी कर्तव्य निभाती है। समाज में शिक्षित होकर अलग-अलग पदों पर आसीन होकर समाज के कल्याण के लिए नए-नए निर्णय लेती है। नारी यदि शिक्षित है, संस्कारी है, तो समाज में भलाई का संचार करेगी। परिवार में सुख-संपदा का प्रतीक बनेगी। समाज और परिवार के लिए सही और सटीक निर्णय लेगी। यही नारी यदि कुसंस्कारी हो अर्थात उसमें अलगाव और बिखराव के संस्कार हैं, वह स्वार्थी है, धन लोलुप है, तो ऐसी स्त्री नित नए स्वांग रचकर दुराचार एवं हिंसा फैलाने में जिम्मेदार मानी जाती है। नारी तेरे कितने रूप नारी समाज का एक अभिन्न अंग है, जिसके बिना किसी समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती। लेकिन नारी के समाज में अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं। कभी तो नारी समाज का उद्धार करने वाली सावित्रीबाई फुले बन जाती है, तो कभी विश्वासघात करके परिवार और समाज का विनाश करने वाली

सूर्य भगवान को जल (अर्घ्य) देने से लाभ

Image
 (सूर्य भगवान हम सभी के लिए सर्व सुलभ एवं जीवन के स्रोत हैं, इस आर्टिकल में सूर्य भगवान को जल देने हेतु समस्त जानकारी दी गई है।) भगवान सूर्य सभी वनस्पतियों एवं प्राणियों के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं। उनकी ऊर्जा को यदि सही रूप में ग्रहण करना हो, तो उन्हें जल (अर्घ्य) देना अत्यंत आवश्यक है। सूर्य को जल देने के जो बौद्धिक,मानसिक एवं शारीरिक लाभ हैं, उन्हें विज्ञान भी स्वीकार करता है। इस विषय में हर जानकारी को विस्तार से जानना आवश्यक है, आइए हम इसे जानें। सूर्य को जल (अर्घ्य) देने से लाभ प्राचीन समय से ही भारत में सूर्य भगवान को जल देने की परंपरा चली आ रही है। लगभग हर धार्मिक सीरियल में आप भगवान सूर्य की पूजा और उन्हें जल देना आदि ज़रूर देखते होंगे। सनातन धर्म में 33 कोटि देवता हैं, उनमें से सूर्य भगवान ही ऐसे देवता हैं, जिनके दर्शन हर किसी को सुलभ होते हैं। उनके दर्शनों के लिए ना तो किसी तपस्या की आवश्यकता है, ना ही किसी विशेष पूजा की। सूर्यदेव दर्शन के साथ-साथ  अपनी उर्जा का प्रसाद भी पूरे संसार को देते रहते हैं। सूर्य भगवान को जल देने से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक तीनों तरीके से कुछ ना कुछ

पर्यायवाची शब्द(worksheet)

 कक्षा- 7 (CBSE);पर्यायवाची शब्द (परिभाषा-वे शब्द जो एक ही अर्थ के लिए प्रयुक्त होते हैं, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।) प्रश्न -1. निम्नलिखित पर्यायवाची शब्दों का आपस में मिलान कीजिए। आंख                               बादल ईश्वर                                 सुमन चीर                                  भार्या कोकिल                             चक्षु गणपति                             प्रभु सरोवर                               नदी सलिला                            जलाशय पत्नी                                 वस्त्र पुष्प                                  गजानन घन                                    कोयल प्रश्न-2. निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द में गोल का निशान बनाइए। सागर-     प्रभाकर , रत्नाकर,  दिवाकर। स्वर्ण-       सनक, कनक, भनक। वसुंधरा-    परा,  भरा,  धरा। नभचर-     पग, जग, खग। निशा-       रजनी,  रजनी,  भगिनी। अनिल-     खमीर,  पनीर,  समीर। असुर-       मानव,  दानव,  तांडव। गर्व-          स्वाभिमान,  अभिमान,  श्रीमान। लंबोदर-     सुरेश,  महेश,  गणेश। कामना-     अभिलाषा,  न

कैंसर के लक्षण कारण एवं उपचार

Image
 (इस आर्टिकल में हम कैंसर के सभी प्रकारों के बारे में, वास्तव में कैंसर का क्या कारण है तथा किसी भी प्रकार के कैंसर को कैसे हम अपने भोजन और दिनचर्या में सुधार करके ठीक कर सकते हैं इन सभी बातों को जानेंगे।) कैंसर किसे कहते हैं? जैसे पेड़ों के पत्ते मुरझाकर नीचे गिरते रहते हैं तथा उनके स्थान पर नए पत्ते आते रहते हैं। उसी प्रकार मानव शरीर में भी अनेक ऐसी कोशिकाएं हैं, जो हर मिनट मृत होती हैं, उनके स्थान पर नई कोशिकाएं भी उत्पन्न होती रहती है। शरीर में कहीं ना कहीं निरंतर कोशिका विभाजन का कार्य चलता रहता है। शरीर की नेचुरल इम्यूनिटी बेकार पड़ी कोशिकाओं को अशुद्ध रक्त अथवा अन्य उत्सर्जी पदार्थों के माध्यम से बाहर निकालती रहती है। कुछ कारणों से जब हमारी इम्यूनिटी कमज़ोर पड़ जाती है तभी कैंसर जैसी अवस्था का जन्म होता है। लेकिन "ऐसी अवस्था, जिसमें मृत कोशिकाओं की संख्या किसी एक अंग अथवा स्थान पर आवश्यकता से अधिक मात्रा में बढ़ने लगे, तब इस अवस्था को ही कैंसर कहा जाता है।"यह कैंसर साधारण भी हो सकता है और जानलेवा भी। कैंसर कितने प्रकार का होता है? जिस किसी भी अंग में मृत कोशिकाओं की स

योग दिवस (2021)

Image
 योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। स्वस्थ  एवं सफल जीवन के लिए योग कितना महत्वपूर्ण है यह तो जो करता है वही जानता है। अन्य लोगों को योग के महत्व की जानकारी मिल सके, इसी भावना से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की परंपरा चलाई गई। योग दिवस 21 जून को ही क्यों? अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है इसके पीछे कारण यही है की 21 जून उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस बड़े दिन की अवसर पर जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता पाने के लिए योग का महत्व हम समझ सके इसलिए इस दिन योग दिवस मनाने का आयोजन किया गया । 21 जून के बाद सूर्य का दक्षिणायन आरंभ हो जाता है। यह समय अध्यात्मिक उपलब्धियों का समय होता है। योग दिवस मना कर हम जीवन में आगे योग करने का प्रण लेते हैं और अपने आध्यात्मिक जीवन का आरंभ करते हैं। योग दिवस का इतिहास भारत में प्राचीन समय से ही ऋषि मुनि योग का अभ्यास करते रहें हैं। योग एक दर्शन है। योग को विज्ञान के रूप में महर्षि  पतंजलि ने प्रतिपादित किया। बड़े-बड़े सिद्ध महात्मा योग और तपोबल से ही महान हुए। योग भारतीय संस्कृति  का एक अभिन्न अंग है। भारत जब गुला

निर्जला एकादशी(भीमसेनी एकादशी)

Image
 (इस आर्टिकल में निर्जला एकादशी की विधि, महत्व, तिथि तथा पौराणिक कथा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।) निर्जला एकादशी किस तिथि को पड़ती है? निर्जला एकादशी जेष्ठ मास के शुक्लपक्ष को मनाई जाती है। अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुसार यह जून महीने में पड़ती है। इस समय कभी भीषण गर्मी का समय होता है, तो किसी वर्ष मानसून के आगमन का समय होता है। निर्जला एकादशी व्रत की विधि निर्जला का अर्थ है 'बिना जल के'। निर्जला एकादशी के दिन जल का भी त्याग कर दिया जाता है। क्योंकि सभी भोज्य पदार्थों में  कुछ जल का अंश होता ही है, इसलिए इस दिन ना तो कोई फलाहार लिया जाता है, नहीं किसी प्रकार का रसपान किया जाता है। इसलिए इस एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। निर्जला एकादशी के दिन प्रातः जल्दी उठकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसलिए भगवान विष्णु के भक्त एकादशी का व्रत करते हैं। घर की साफ- सफाई करने के पश्चात दीपक जलाकर एवं भगवान विष्णु को फलाहार के साथ तुलसी दल का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के लिए इस दिन निर्जला रहने का प्रण लिया जाता है। भूखे लोग

बच्चों के लिए योग

Image
 (इस आर्टिकल में बच्चों के लिए आवश्यक योग, व्यायाम के महत्व एवं योग एवं प्राणायाम के कुछ नियमों के बारे में जानकारी दी गई है, वीडियो एवं चित्र की सहायता से इसे समझाया गया है।) बच्चों  के लिए योग बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें तन- मन से स्वस्थ एवं मजबूत होना चाहिए। तन और मन को स्वस्थ रखने में संतुलित आहार के साथ खेल-कूद, योग, प्राणायाम, व्यायाम तथा विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां सहायक होती हैं। योग एवं प्राणायाम तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में विशेष रुप से सहायक होते हैं। इन्हें अच्छी तरह सीखकर नियमित इनका अभ्यास करने से बच्चे निश्चित ही स्वस्थ एवं मेधावी बनते हैं। बच्चों के लिए योग का महत्व? आजकल बच्चे अधिकतर सिर्फ घरों में ही रहते हैं , बाहर खेलने नहीं जा पाते इसके अनेक कारण हो सकते हैं , लेकिन यह बच्चों के विकास के लिए बाधक है । योग एवं प्राणायाम करने से घर में रहकर भी बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बिना किसी बाधा के होता रहता है। स्फूर्ति बनी रहती है। स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। इस प्रकार चुस्त शरीर एवं प्रखर स्मरण शक्ति के साथ बच्चे मेधावी होते हैं तथा जीवन की चु

बलिया जिला के मान्यता प्राप्त स्कूल

Image
बलिया जिला के मान्यता प्राप्त स्कूल (इस आर्टिकल में जिला बलिया के मान्यता प्राप्त स्कूलों के बारे में जानकारी दी गई है।) क्या प्राप्त होते हैं मान्यता प्राप्त स्कूल? मान्यता प्राप्त स्कूल से तात्पर्य ऐसे स्कूलों से हैं, जिन्हें सरकार की तरफ से सर्टिफिकेट प्राप्त हो, 'स्कूली शिक्षा को चलाने का'। ऐसे स्कूलों की समय-समय पर जांच की जाती है कि वहां किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना हो, बच्चों की एवं अभिभावकों की सुरक्षा एवं  शिकायतों का भी ध्यान दिया जाता है। मान्यता प्राप्त स्कूल अपने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का लेखा-जोखा समय-समय पर सरकार के पास भेजते रहते हैं। इसके अनुसार सरकार उनके टैक्स को निर्धारित करती है।

शब्द - विचार(worksheet)- 1

 शब्द- विचार-(हिंदी व्याकरण) कक्षा -6,7 प्रश्न-1. वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं , नीचे दिए गए चित्रों के लिए ऐसे ही सार्थक शब्द लिखिए- 📙- 🍉- 🚲- 🇮🇳- ✏️- 🌳- ✈️- 🏡- 🐟- 🐘 - प्रश्न-2. उत्पत्ति के आधार पर शब्दों को 5 भागों में बांटा गया है: तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज, संकर  ।  इस    आधार   पर नीचे दिए गए शब्दोंं के प्रकार बताइए   क्षेत्र- गांव- पेट- खिड़की- मोटर- पत्र - कैंची- लात- निद्रा- चांद-

र के विभिन्न रूप (worksheet)

  कक्षा- 6,7 हिंदी व्याकरण (र के विभिन्न रूप) प्रश्न-1.  नीचे दिए गए शब्दों में  'र' सही रूप प्रयोग करके                      सार्थक शब्द बनाइए- नम शम डम धम भम पमोद आम गदन पाण वग प्रश्न-2.  उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें- (स्वर्ग, वर्णमाला, गरम, नम्र, स्र,नरक, ट्रक) सभी ______जाना चाहते हैं ______ नहीं। हमें ______स्वभाव का होना चाहिए,_____ स्वभाव का नहीं। वर्णों के व्यवस्थित समूह को________कहते हैं। 'स्' के साथ 'र' हो तो_____बनता है। भारी सामान को यहां से वहां ले जाने के लिए______का इस्तेमाल किया जाता है ‌

Worksheet for class 1st

कक्षा -1 नीचे दिए गए चित्रों को देखकर प्रत्येक चित्र के सामने उनके अनुसार एक वाक्य लिखिए- 💅- 🚮- 🚰- 👣- 🕯️- 🪔- 💉- ✂️- 🔔- 🐚-

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द(Worksheet)

 (Class-6) श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द (ऐसे शब्द जो सुनने में एक जैसे हो, केवल उनकी वर्तनी में थोड़ा सा अंतर हो, उन्हें श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहते हैं।) नीचे दिए गए वाक्यों में कुछ श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्दों का प्रयोग किया गया है, इन्हें पढ़िए और समझिए- धेनु का दूध स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, धनु से निशाना लगाया जाता हैै। मन में यदि कपट हो, तो मंदिर के कपाट खटखटाने से कुछ नहीं मिलता।  बादल सब ओर बराबर बरसते हैं और अपनी वर्षा का लाभ देते हैं। आसमान   देखने से हर तरफ नीला रंग दिखाई देता है, कहीं कुछ भी  असमान नहीं दिखता। जब मेरे पास खाने को अन्न का एक दाना भी नहीं था, तब अन्य किसी ने मेरी मदद की थी। वर्षा ऋतु में वर्षा के जल से बचने के लिए छात्र अपने साथ छत्र  लेकर जाते हैं। बगीचे की शीतल वात में बैठकर बात करने में बहुत अच्छा लगता है। मेरे पिताजी बाजार से जो भी सामान लाते हैं, सभी भाई-बहनों  में समान रूप से बांटते हैं। अपने सभी दिन एक जैसे नहीं होते, कभी कोई दीन होता है, तो कभी कोई धनी होता है। जरा अवस्था में ज़रा धीरे-धीरे  चलना चाहिए, संभल कर चलना चाहिए।

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द..(Worksheet)

 Class-6) श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (ऐसे शब्द जो सुनने में एक जैसे हो, केवल उनकी वर्तनी में थोड़ा सा अंतर हो, उन्हें श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहते हैं।) ________का दूध स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, _____ से निशाना साधा जाता हैै। (धेनुु, धनु) मन में यदि ______ हो, तो मंदिर के _______ खटखटाने से कुछ नहीं मिलता।(कपट, कपाट)  बादल सब______ बराबर बरसते हैं _____  अपनी वर्षा का लाभ देते हैं।(और, ओर) _______ देखने से हर तरफ नीला रंग दिखाई देता है, कहीं कुछ भी ______ नहीं दिखता।(आसमान, असमान) जब मेरे पास खाने को ______ का एक दाना भी नहीं था, तब ______ किसी ने मेरी मदद की थी।(अन्य, अन्न) वर्षा ऋतु में वर्षा के जल से बचने के लिए _____ अपने साथ _______ लेकर जाते हैं। (छत्र, छात्र) बगीचे की शीतल _______ में बैठकर _______ करने में बहुत अच्छा लगता है।(बात, वात) मेरे पिताजी बाजार से जो भी _______ लाते हैं, सभी भाई-बहनों में _______ रूप से बांटते हैं।(समान, सामान) अपने सभी ______ एक जैसे नहीं होते, कभी कोई _______ होता है, तो कभी कोई धनी हो