Posts

Showing posts with the label Worksheets

वाक्य-विचार(worksheet for Hindi grammar

 शब्दों के  व्यवस्थित एवं सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं। वाक्य के अंग उद्देश्य (subject) विधेय (predicate) वाक्य के भेद- अर्थ के आधार पर विधानवाचक वाक्य निषेधवाचक वाक्य  आज्ञावाचक वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य इच्छावाचक वाक्य संदेहवाचक वाक्य संकेतवाचक वाक्य विस्मयवाचक वाक्य रचना के आधार पर सरल वाक्य संयुक्त वाक्य मिश्र वाक्य ----------------------------------------------------------- प्रश्न-1. निम्नलिखित वाक्यों में उद्देश्य एवं विधेय पहचान कर लिखिए। लाल शर्ट वाला लड़का बहुत शरारती है। मेरा दोस्त बहुत अच्छा खिलाड़ी है। रामचंद्र शुक्ल की लिखी हुई हर किताब मुझे बहुत पसंद है। मेरी मां बहुत अच्छा भोजन पकाती है। मैं पढ़ लिखकर बहुत अच्छा इंसान बनूंगा। प्रश्न-2 निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए। बहुत सुंदर दृश्य है। ( विस्मयवाचक वाक्य) मैं सुबह 7:00 बजे विद्यालय जाती हूं। (प्रश्नवाचक वाक्य) मैं चाहता हूं कि तुम 100 साल जियो। (इच्छावाचक वाक्य) मुझे फास्ट फूड पसंद है। (निषेधवाचक वाक्य) बड़े दुख की बात है कि वह छत पर से गिर गया। (विस्मय वाचक वाक्य)

Worksheet for Hindi grammar

  ( इस पोस्ट में 'काल' के विषय में बताया गया है तथा अभ्यास हेतु कुछ प्रश्न पूछे गए हैं। ) काल(tense) क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध हो उसे काल कहते हैं। काल के निम्नलिखित भेद होते हैं- 1. भूतकाल सामान्य भूतकाल आसन्न भूतकाल पूर्ण भूतकाल अपूर्ण भूतकाल संदिग्ध भूतकाल हेतुहेतुमद भूतकाल 2. वर्तमान काल सामान्य वर्तमान काल अपूर्ण वर्तमान काल संदिग्ध वर्तमान काल 3. भविष्यत् काल सामान्य भविष्यत् काल संभाव्य भविष्यत् काल अभ्यास हेतु प्रश्न प्रश्न- 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- काल किसे कहते हैं? मुख्य रूप से काल के कितने भेद होते हैं हैं? भूतकाल के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए। वर्तमान काल के भेदों के नाम लिखिए। भविष्यत् काल के भेदों के नाम लिखिए। प्रश्न-2. निम्नलिखित वाक्य में काल पहचानिए- कल बहुत तेज बारिश हो रही थी। कल बहुत तेज बारिश हो सकती है। इस समय पहाड़ों पर वर्षा हो रही होगी। स्कूल की बस आ चुकी होगी। अध्यापिका हिंदी पढ़ा रही हैं। मैं दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आया। अभी-अभी मेरी मां बाजार गई है। यदि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखा होता तो बीमार नहीं पड़ते

उपसर्ग और प्रत्यय(worksheet)

 उपसर्ग और प्रत्यय प्रश्न-1. निम्नलिखित वाक्यों में उचित विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें- (पहले, चार, शब्दांश, अर्थ, दो, अंत, प्रत्यय, उपसर्ग, तद्धित, कृदंत) उपसर्ग शब्द नहीं............. होते हैं। उपसर्ग को अलग से वाक्य में लिखने से उसका कोई............ नहीं होता। उपसर्ग शब्द से ..............जुड़कर शब्द के अर्थ में परिवर्तन और विशेषता उत्पन्न करते हैं उपसर्ग के भेद .......... होते हैं। प्रत्यय शब्द के......... में जुड़ता है। प्रत्यय के............... प्रकार होते हैं। जो शब्दांश क्रिया के अंत में लगकर उन्हें संज्ञा और विशेषण का रूप देते हैं, उन्हें ............... कहते हैं। जो शब्दांश संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और अव्यय के अंत में लगाए जाते हैं, उन्हें .............. कहते हैं। उपसर्ग और प्रत्यय से ................ शब्दों की रचना होती है। कृत प्रत्यय के योग से बने शब्द.................. कहलाते हैं। प्रश्न-2.निम्नलिखित मूल शब्दों में प्रत्यय लगाकर नए शब्द बनाइए- स्वच्छ     +.......=............ अभिमान +.......=........... दिल्ली     +.......=........... पुरुष       +.......=.....

अनेकार्थक शब्द..(worksheet)

 अनेकार्थक शब्द(कक्षा- 6) प्रश्न-1. निम्नलिखित वाक्यों में रंगे गए शब्दों का अर्थ बताइए। जल है, तो जीवन है। जवाहरलाल नेहरू एक महान नायक थे। आई.ए.एस का पद बहुत बड़ा होता है। सूरदास के पद हर किसी को ज्ञान प्रदान करते हैं। आसमान में घनघोर घन छाया है। बच्चा मां के अंचल में चैन की नींद सोता है। मेरी टीचर ने मेरी कॉपी चेक कर दी। मैंने अपना सारा गृह कर भर दिया है। प्रकृति का सुंदर दृश्य आंखों के लिए सुहावना होता है। वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है। कृष्ण का श्याम वर्ण हर किसी को सुंदर लगता है। विधि का लिखा कौन टाल सकता है! अपनी पृष्ठ पर भारी- भारी सामान लादने से मुझे दर्द का अनुभव होने लगा है। मेरी पुस्तक में 150 पृष्ठ हैं। राजा ने माली को एक स्वर्ण मुद्रा दी। 

समरूपी भिन्नार्थक शब्द..(worksheet)

 समरूपी भिन्नार्थक शब्द(कक्षा- 7) प्रश्न-1.नीचे दिए गए अधूरे वाक्यों में उपयुक्त अर्थ वाले शब्द भरकर वाक्यों को पूर्ण करें। अपनी सुत और .......... के भरण-पोषण में मनुष्य अपना जीवन ........... कर देता है।(ज़ाया, जाया) हरिश्चंद्रर जैसे......... राजा ने दान में अपना सब कुछ .......... कर दिया।(बलि ,बली) जंगल से वापस ........ समय लकड़हारा रास्ते में ही ........... गया।(लोट, लौटते) हर........ मैं तुम्हें यही समझाता हूं कि प्रत्येक........ को स्नान जरूर करना चाहिए।(वार,बार) स्वास्थ्य के....... चलने के लिए संतुलित ..........लेना आवश्यक है।(पथ, पथ्य) कक्षा के ........ से ही रमेश सब को परेशान करने का हो ..............गया है।(आदि, आदी) ........जतन करने के बाद अच्छी......... मिलती है। (बहू, बहु) कम या अधिक........... में सबको अपने कर्म का अच्छा -बुरा........ मिलता ही है।(परिणाम, परिमाण) गर्मी के दिनों में तेज ......... चलने से ..........भड़क उठती है।(अनिल, अनल) मैंने अपने दोस्त से थोड़ा-सा........... मांगा लेकिन ...........उसका खराब होने से उसने मुझे मना कर दिया।(आचार, अचार) प्रश्न-2. निम्नलिखित र

विलोम शब्द (worksheet)

 विलोम शब्द (worksheet) प्रश्न-1. निम्नलिखित रिक्त स्थानों में उपयुक्त                       विलोम   शब्द   लिखिए। अभिमान और क्रोध आ जाने पर मानव , ............बन जाता है। लोहा भारी होता है और कपास (रूई)........... होता है। स्कूल की पोशाक निर्मल होनी चाहिए ,............ नहीं। भूत के बारे में सोचने से अच्छा है,.......... के बारे में सोचना। विदेशी वस्तुओं के स्थान पर हमें ........... वस्तुएं प्रयोग में लानी चाहिए। हमें अपने से बड़ों का ............ करना चाहिए अपमान नहीं। अच्छा कर्म हमारा मित्र है और आलस्य हमारा .......... है। सुराही का मुंह संकरा होता है और बाल्टी का मुंह ............. होता है। वृद्ध लोग,............ लोगों से अधिक समझदार और अनुभवी होते हैं। अपने देश की विजय पर हर्ष होता है, लेकिन सैनिकों की शहादत पर ............ होता है।

Worksheet for LKG

 Worksheet for LKG-math Count and write the number. 🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉- 🥕🥕🥕🥕🥕🥕🥕🥕🥕🥕- 🍎🍎🍎🍎- 😺😺😺😺😺- 🐟🐟- 🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳- 🌹🌹🌹- ☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️- 🐪- 🥄🥄🥄🥄🥄🥄🥄🥄🥄🥄🥄🥄🥄🥄-

Model question paper(CBSE class 7)

 Model question paper Class-7th Subject- Hindi M.M-20 Time- 20 minutes                           खंड 'क' प्रश्न -1. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए-       (2)       अनुराग, बींदणी, बछेरा, परचम। प्रश्न-2. कविता की पंक्तियां पूरी कीजिए-              (4) (क). ग्राम नगर..................... देश। (ख). संसद सड़कों................. देश। प्रश्न-3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-           (4) (क). देश कविता किसके बारे में है? (ख). मौलवी साहब ने गांव में मदरसा कब और क्यों खोला था?  ‌                            खंड 'ख' प्रश्न-1. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-                          (3) (क). हिंदी भाषा की लिपि............ है। (ख). वर्णों के व्यवस्थित समूह को............ कहते हैं। (ख). भाषा की सबसे छोटी इकाई............... होती है। प्रश्न-2. बताइए कि निम्नलिखित वाक्य सही हैं या गलत-                                                                     (3) (क). भाषा के दो रूप होते हैं। (ख). स्वरों के उच्चारण में वर्णों की सहायता ली जाती है। (ग). संधि के तीन भेद होते हैं। प्रश्न-3

पर्यायवाची शब्द(worksheet)

 कक्षा- 7 (CBSE);पर्यायवाची शब्द (परिभाषा-वे शब्द जो एक ही अर्थ के लिए प्रयुक्त होते हैं, समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।) प्रश्न -1. निम्नलिखित पर्यायवाची शब्दों का आपस में मिलान कीजिए। आंख                               बादल ईश्वर                                 सुमन चीर                                  भार्या कोकिल                             चक्षु गणपति                             प्रभु सरोवर                               नदी सलिला                            जलाशय पत्नी                                 वस्त्र पुष्प                                  गजानन घन                                    कोयल प्रश्न-2. निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द में गोल का निशान बनाइए। सागर-     प्रभाकर , रत्नाकर,  दिवाकर। स्वर्ण-       सनक, कनक, भनक। वसुंधरा-    परा,  भरा,  धरा। नभचर-     पग, जग, खग। निशा-       रजनी,  रजनी,  भगिनी। अनिल-     खमीर,  पनीर,  समीर। असुर-       मानव,  दानव,  तांडव। गर्व-          स्वाभिमान,  अभिमान,  श्रीमान। लंबोदर-     सुरेश,  महेश,  गणेश। कामना-     अभिलाषा,  न

शब्द - विचार(worksheet)- 1

 शब्द- विचार-(हिंदी व्याकरण) कक्षा -6,7 प्रश्न-1. वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं , नीचे दिए गए चित्रों के लिए ऐसे ही सार्थक शब्द लिखिए- 📙- 🍉- 🚲- 🇮🇳- ✏️- 🌳- ✈️- 🏡- 🐟- 🐘 - प्रश्न-2. उत्पत्ति के आधार पर शब्दों को 5 भागों में बांटा गया है: तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज, संकर  ।  इस    आधार   पर नीचे दिए गए शब्दोंं के प्रकार बताइए   क्षेत्र- गांव- पेट- खिड़की- मोटर- पत्र - कैंची- लात- निद्रा- चांद-

र के विभिन्न रूप (worksheet)

  कक्षा- 6,7 हिंदी व्याकरण (र के विभिन्न रूप) प्रश्न-1.  नीचे दिए गए शब्दों में  'र' सही रूप प्रयोग करके                      सार्थक शब्द बनाइए- नम शम डम धम भम पमोद आम गदन पाण वग प्रश्न-2.  उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें- (स्वर्ग, वर्णमाला, गरम, नम्र, स्र,नरक, ट्रक) सभी ______जाना चाहते हैं ______ नहीं। हमें ______स्वभाव का होना चाहिए,_____ स्वभाव का नहीं। वर्णों के व्यवस्थित समूह को________कहते हैं। 'स्' के साथ 'र' हो तो_____बनता है। भारी सामान को यहां से वहां ले जाने के लिए______का इस्तेमाल किया जाता है ‌

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द(Worksheet)

 (Class-6) श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द (ऐसे शब्द जो सुनने में एक जैसे हो, केवल उनकी वर्तनी में थोड़ा सा अंतर हो, उन्हें श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहते हैं।) नीचे दिए गए वाक्यों में कुछ श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्दों का प्रयोग किया गया है, इन्हें पढ़िए और समझिए- धेनु का दूध स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, धनु से निशाना लगाया जाता हैै। मन में यदि कपट हो, तो मंदिर के कपाट खटखटाने से कुछ नहीं मिलता।  बादल सब ओर बराबर बरसते हैं और अपनी वर्षा का लाभ देते हैं। आसमान   देखने से हर तरफ नीला रंग दिखाई देता है, कहीं कुछ भी  असमान नहीं दिखता। जब मेरे पास खाने को अन्न का एक दाना भी नहीं था, तब अन्य किसी ने मेरी मदद की थी। वर्षा ऋतु में वर्षा के जल से बचने के लिए छात्र अपने साथ छत्र  लेकर जाते हैं। बगीचे की शीतल वात में बैठकर बात करने में बहुत अच्छा लगता है। मेरे पिताजी बाजार से जो भी सामान लाते हैं, सभी भाई-बहनों  में समान रूप से बांटते हैं। अपने सभी दिन एक जैसे नहीं होते, कभी कोई दीन होता है, तो कभी कोई धनी होता है। जरा अवस्था में ज़रा धीरे-धीरे  चलना चाहिए, संभल कर चलना चाहिए।

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द..(Worksheet)

 Class-6) श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (ऐसे शब्द जो सुनने में एक जैसे हो, केवल उनकी वर्तनी में थोड़ा सा अंतर हो, उन्हें श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहते हैं।) ________का दूध स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, _____ से निशाना साधा जाता हैै। (धेनुु, धनु) मन में यदि ______ हो, तो मंदिर के _______ खटखटाने से कुछ नहीं मिलता।(कपट, कपाट)  बादल सब______ बराबर बरसते हैं _____  अपनी वर्षा का लाभ देते हैं।(और, ओर) _______ देखने से हर तरफ नीला रंग दिखाई देता है, कहीं कुछ भी ______ नहीं दिखता।(आसमान, असमान) जब मेरे पास खाने को ______ का एक दाना भी नहीं था, तब ______ किसी ने मेरी मदद की थी।(अन्य, अन्न) वर्षा ऋतु में वर्षा के जल से बचने के लिए _____ अपने साथ _______ लेकर जाते हैं। (छत्र, छात्र) बगीचे की शीतल _______ में बैठकर _______ करने में बहुत अच्छा लगता है।(बात, वात) मेरे पिताजी बाजार से जो भी _______ लाते हैं, सभी भाई-बहनों में _______ रूप से बांटते हैं।(समान, सामान) अपने सभी ______ एक जैसे नहीं होते, कभी कोई _______ होता है, तो कभी कोई धनी हो

Worksheet for class UKG

 Worksheet for class UKG Look at the given picture and write the name, some options are given below- (Socks, watermelon, snake, girl, boy, rainbow monkey, purse, horse, lion.) 👰- 🧑- 🌈- 🐵- 🦁- 🐴- 🐍- 🍉- 🧦- 👜-

Model question paper for Hindi vyakaran

 कक्षा परीक्षण (class test) कक्षा- 6 विषय- हिंदी व्याकरण समय- 25 मिनट अधिकतम अंक-10 प्रश्न -1. निम्नलिखित वाक्यों में भाषा के किस रूप का                  प्रयोग किया गया है, लिखिए- ‌‌ (2) (क) सुरेश अपनी मां से कोई गीत सुन रहा है। (ख) अनामिका अपनी दोस्त को फोन पर मैसेज भेज रही है। (ग) सीमा चुटकुले पढ़ रही है। (घ) कक्षा में बच्चे आपस में बातें कर रहे हैं। प्रश्न-2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-               (2) (क) भाषा के क्षेत्रीय रूप को________कहते हैं। (ख) ________भाषा की सबसे छोटी इकाई है। (ग) ‌ हिंदी में व्यंजन के ________भेद होते हैं। (घ) दीर्घ स्वर के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से_________समय लगता है।         प्रश्न- 3. बताइए कि नीचे दिए गए कथन गलत हैं               अथवा सही।                                   (2) (क) अं और अ: अयोगवाह कहलाते हैं। (ख) स्वर के तीन भेद होते हैं। (ग) भारतीय संविधान में 30 भाषाएं मान्यता  प्राप्त हैं। (घ) 10 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में  मनाया जाता है। प्रश्न- 4. दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-        (4) (क) स्वर किसे कहते हैं? (ख)

Worksheet for class 1st

 Worksheet for class 1st Name the given pictures and also write one sentence about it -(one example is done for you) 🌞- This is sun, it gives us light                 and heat. 💺 ________________ 🎒 ________________ ✏️ ________________ 🇮🇳 ________________ 📱 ________________ 🚌 ________________ 🚲 ________________ 🏀 ________________ 🏘️ ________________

वाक्यांशों के लिए एक शब्द(Worksheet)

 Worksheet for Hindi grammar शब्द भंडार   ; कक्षा- 6 प्रश्न -1. निम्नलिखित वाक्यांशों के         लिए नीचे दिए शब्दों में से  सही शब्द चुनकर लिखिए- (ग्रामीण, निराधार, मितव्ययी, चतुर्भुज, सर्वप्रिय, दर्शनीय, कल्याणकारी, अनुभवी, मांसाहारी, शरणागत) जिसे अनुभव हो- मांस खाने वाला- शरण में आया हुआ- चार भुजाओं वाला- गांव में रहने वाला- कम खर्च करने वाला- जिसका कोई आधार न हो- जो देखने योग्य हो- जो सबका प्रिय हो- जो सबका कल्याण करता हो- प्रश्न-2. एक शब्द को अनेक शब्द में लिखिए- साप्ताहिक- मासिक- अनपढ़- दैनिक- पारदर्शी-

शब्द विचार..(Worksheet)-2

 Worksheet for Hindi grammar(शब्द-विचार) प्रश्न -1.  दिए गए विकल्पों में से उचित शब्दों की सहायता                 से रिक्त    स्थान  भरिए- वर्णों के व्यवस्थित एवं सार्थक समूह को ______ कहते हैं। (शब्द, वर्ण) संज्ञा,________, क्रिया तथा क्रिया विशेषण विकारी शब्द कहलाते हैं। (विशेषण, सर्वनाम) विदेशी बोलियों से हिंदी में आए शब्द_______ कहलाते हैं। (विदेशज, तत्सम) एक ही प्रकार के अर्थ प्रकट करने वाले शब्दों को_____ शब्द कहते हैं। (पर्यायवाची या समानार्थक, अनेकार्थक) जो लिंग, वचन, काल के अनुसार नहीं बदलते हैं, उन्हें________ कहते हैं। (अविकारी शब्द, देशज शब्द) प्रश्न-2. तत्सम शब्दों का तद्भव शब्दों से मिलान कीजिए-                      तत्सम               ‌ ‌        तद्भव आम्र                               दांत                       ‌‌  दंत                                  नींद नव                                  ऊंचा उच्च                                 आम निद्रा                                 नौ 

Worksheet for class UKG

 Worksheet for class UKG Write down the name of the given object. 🌈- 💡- ✈️- 🍅- 🎈- 🌳- 🧢- 🌿- 🥜- 🎂-

Model question paper of Hindi vyakaran for class test

  कक्षा परीक्षण (class test) कक्षा- 7 विषय- हिंदी व्याकरण समय- 25 मिनट अधिकतम अंक-10 प्रश्न -1. निम्नलिखित वाक्यों में भाषा के किस रूप का प्रयोग किया गया है, लिखिए- ‌‌ (2) (क) सुरेश अपनी मां से कोई गीत सुन रहा है। (ख) अनामिका अपनी दोस्त को फोन पर मैसेज भेज रही है। (ग) सीमा चुटकुले पढ़ रही है। (घ) कक्षा में बच्चे आपस में बातें कर रहे हैं। प्रश्न-2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें- (2)      (क) भाषा के क्षेत्रीय रूप को________कहते हैं।      (ख) ________भाषा की सबसे छोटी इकाई है।      (ग) ‌ हिंदी में _____ स्वर होते हैं।      (घ) ह्रस्व स्वर के उच्चारण में_________समय             लगता है। प्रश्न- 3. बताइए कि नीचे दिए गए कथन गलत हैं               अथवा सही। (2)          (क) अं और अ: अयोगवाह कहलाते हैं।          (ख) स्वर के चार भेद होते हैं।          (ग) भारतीय संविधान में 30 भाषाएं मान्यता                  प्राप्त हैं।           (घ) 14 सितंबर को हिंदी दिवस  के रूपमें                   मनाया जाता है। प्रश्न- 4. दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (4)