ऑनलाइन पढ़ाई अच्छी या बुरी(निबंध)

 (इस निबंध  में हम ऑनलाइन पढ़ाई की समीक्षा करेंगे, इसकी अच्छाई और बुराई , लाभ और हानि आदि को भली प्रकार समझेंगे तथा उस इसकी कमियों को कैसे दूर किया जाए इस पर विचार करेंगे।)


ऑनलाइन पढ़ाई का अर्थ

ऑनलाइन पढ़ाई शिक्षा का वह रूप है, जिसे हम कहीं भी अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर से प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से हम अनेक अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रदान की जा रही किसी भी विषय वस्तु के ज्ञान को बिना किसी संस्था में गए कहीं से भी ग्रहण कर सकते हैं।
आधुनिक समय में सब कुछ डिजिटल  होता जा रहा है, क्लास रूम से लेकर ब्लैकबोर्ड तक आज डिजिटल रूप ले चुका है। इन के माध्यम से हमें अनेक कठिन प्रश्न आसानी से समझ में आ जाते हैं।
इस प्रकार ऑनलाइन पढ़ाई में डिजिटल क्लासरूम, शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए ही वरदान सिद्ध हो रहे है।

ऑनलाइन पढ़ाई अच्छी है बुरी


ऑनलाइन पढ़ाई का इतिहास

जब से कंप्यूटर और मोबाइल के नए नए वर्जन का अविष्कार होता गया, इसी के साथ साथ शनै शनै ऑनलाइन पढ़ाई कभी विकास होता गया।
सन 2020 में मार्च के महीने में जब कोरोनावायरस का कहर बढ़ गया, सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण- संस्थानों को बंद करना पड़ा। तब इस ऑनलाइन पढ़ाई ने नए- नए रूपों में विद्यार्थियों को शिक्षण प्रदान किया। ऑनलाइन पढ़ाई के क्षेत्र में नए - नए प्रयोग किए गए, और इन सभी प्रयोगों से अच्छे - बुरे दोनों ही प्रकार के परिणाम सामने आए।


 ऑनलाइन पढ़ाई के लाभ

  • ऑनलाइन पढ़ाई किसी भी स्थान पर बैठकर की जा सकती है, इससे आवागमन का झंझट नहीं रहता।
  • ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों को भारी -भारी बस्तों को ढोने की मुसीबत से छुटकारा मिलता है।
  • ऑनलाइन पढ़ाई में अनेक प्रश्नों को तरह - तरह के वीडियो के माध्यम से समझाया जाता है, जो बच्चे अच्छी तरह समझ जाते हैं।
  • अत्यधिक वर्षा, गर्मी अथवा सर्दी में जब स्कूल बंद कर दिए जाते हैं, उस समय भी ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखी जा सकती है।
  • ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चे सिर्फ अपने विद्यालय के शिक्षक से ही नहीं , बल्कि विश्व के अनेक आधुनिक शिक्षकों से नए-नए ज्ञान और तकनीकी की बातें सीखते हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई से नुकसान

  • ऑनलाइन पढ़ाई से शिक्षक और विद्यार्थी का भावात्मक कनेक्शन टूटता जा रहा है।
  • ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चे मोबाइल और कंप्यूटर जैसी मशीनों का प्रयोग करते हैं, इनसे जो रेडिएशन की किरणें निकलती है, को बच्चों के लिए अथवा बड़ों के लिए भी हानिकारक होती है, इनसे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
  • ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चे केवल एक स्थान पर बैठे रहते हैं, जिससे वे शारीरिक परिश्रम नहीं कर पाते, यह स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
  • मोबाइल और कंप्यूटर से हम पढ़ाई तभी तक भर सकते हैं, जब तक उसका नेटवर्क अच्छा हो, नेटवर्क प्रॉब्लम होते ही हमारी पढ़ाई बाधित हो जाती है।
  • ऑनलाइन पढ़ाई से स्कूलों और शिक्षण संस्थानों का महत्व शनै: शनै: समाप्त होता जा रहा है।


ऑनलाइन पढ़ाई अच्छी या बुरी

ऑनलाइन पढ़ाई के जितने फायदे हैं, उतने ही उसके नुकसान भी हैं, जिसे हम ऊपर जान चुके हैं। यदि हमें ऑनलाइन पढ़ाई का पूरा- पूरा लाभ उठाना है, तो उसकी कुछ बुराइयों को हमें दूर करना होगा तथा हमारी आने वाली पीढ़ी इसका भली-भांति सही उपयोग करे, उसके लिए इसमें नए - नए विकल्पों को शामिल करना होगा।

ऑनलाइन पढ़ाई के दोषों को दूर करने के कुछ उपाय नीचे दिए गए हैं।

  • ऑनलाइन पढ़ाई का प्रयोगआंशिक रूप से किया जाना चाहिए, यदि पूर्ण रूप से इसका प्रयोग किया भी जाए तो इसका पूरा - पूरा ध्यान रखना चाहिए, कि विद्यालय विद्यार्थी एवं शिक्षक का आपस में जो भावात्मक संबंध है, वह बना रहे।
  • मोबाइल और कंप्यूटर का आवश्यकता से अधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए, पुस्तक और पुस्तिकाओं का भी प्रयोग किया जाना चाहिए।
  • नेटवर्क प्रॉब्लम को दूर करने के लिए ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए,कि ऐसी समस्या उत्पन्न ही न हो।
  • मोबाइल और कंप्यूटर का प्रयोग करने के पहले अथवा बाद में अपनी आंखों को साफ और नॉर्मल पानी से अवश्य धोना चाहिए। साथ ही योग प्राणायाम और मेडिटेशन जैसी क्रियाओं को भी करना चाहिए। ऐसा करने से मोबाइल और कंप्यूटर के हानिकारक किरणों से होने वाली हानियों से कुछ हद तक बचाव किया जा सकता है।
  • बच्चे यदि मोबाइल और कंप्यूटर का प्रयोग करते हैं, तो बड़ों को उन्हें इसका प्रयोग अच्छी तरह करना सिखाना चाहिए, वे इसे कुछ गलत सीख ना लें, इसके लिए गुप्त रूप से उन पर ध्यान देते रहना चाहिए।

निष्कर्ष

आधुनिक युग में हमें निरंतर आगे बढ़ते रहने का प्रयास करना है, इस प्रयास में सफलता तकनीकी का प्रयोग करके ही प्राप्त किया सकता है। इसलिए आवश्यक है कि हम कंप्यूटर मोबाइल इन सभी का भली-भांति प्रयोग करें, चाहे वह ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वह अथवा अन्य चीजों के लिए, लेकिन इनके दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। इसमें जो करना है उन्हें दूर किया जाना चाहिए। तभी ऑनलाइन पढ़ाई हम पूरा-पूरा लाभ उठा सकते हैं।



Comments

  1. मैम ऑनलाइन क्लास से आंखें जल्दी खराब हो रही है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हां यह बिल्कुल सही बात है कि ऑनलाइन क्लासेस से आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है, लेकिन आज के दौर में ऑनलाइन क्लासेस जरूरी हो गई हैं।मैंने आंखों की सुरक्षा के लिए अपने आर्टिकल में कुछ उपाय सुझाए हैं उन्हें प्रयोग में लाकर अपने आंखों की रक्षा की जा सकती है।

      Delete
  2. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

आज का विद्यार्थी

Tick-Tock(English rhyme)

Bits of paper (English rhyme)