Posts

Showing posts from December, 2021

नए साल के लिए कविता (नया साल कब पुराना बन जाता है?)

Image
 नए साल के लिए कविता (नया साल कब पुराना बन जाता है?) एक साल  पहले ही तो  नया साल  मनाया था। पिछले   साल को   भुलाकर इसे अपनाया था। स्वागत    में   इसके   नया-नया गीत  गाया था।  कुछ अच्छा करने का हमने प्रण भी उठाया था। दिन   गुजरते-गुजरते   यह  साल भी गुजर गया वह एक साल यूं   हमारे   हाथों से   निकल गया  साल  नया  आते   ही   नया   पुराना  बन   गया  वह नया साल अब गुजरा हुआ जमाना बन गया फिर नया साल आया है आओ नई खुशियां मनाएं पुराने  गिले-शिकवे भुलाकर   खुशी के गीत गाए। कुछ   नया   कर    दिखाने    के   वादे    दोहराएं  पिछले साल को अलविदा कह नए साल को अपनाएं। कुछ खट्टे मीठे अनुभव यह साल भी हमें देगा खुशियां   बेशुमार  यह   साल  भी   हमें देगा  कुछ  नए  सपने   साकार   भी  यह   करेगा   यूं  ही पुराने की जगह नया साल ये ले लेगा। साल  2022  का   स्वागत  हमें  दिल  से  करना  है। जो  पिछले साल नहीं कर पाए,  इस साल  करना है। पुराने को  छोड़कर नए के साथ जीवन में आगे  बढ़ना है। पर यह भी कभी पुराना होगा यह बात हमें नहीं भूलना है।

Good thought

Image
  Good thought Thoughts spread their fragrance in our lives like roses, which gives us new inspiration to live, but the good things that come in our life also prick someone like thorns. We should try to smell our life, not pay attention to them. सुविचार का अर्थ है सुंदर विचार ऐसे विचार जो आपके जीवन में परिवर्तन ला दें। किसी का कहा गया सुना गया अथवा पढ़ा गया एक भी सुविचार यदि हमने अपने जीवन में उतार दिया या उसके अनुरूप चलने की ठान ली तो निश्चित ही हमें उसका अच्छा परिणाम देखने को मिलता है। कुछ ऐसे ही सुविचार नीचे दिए गए हैं। Suvichar means beautiful thoughts, such thoughts which will bring change in your life. If we put down a single thought that has been said, heard or read by someone or if we decide to follow it in our life, then we definitely get to see its good result. Some such ideas are given below. You just have to take care of yourself today, whatever can happen to you today and now, just do it with all your dedication, strength and commitment. God will see the rest. उपर्युक्त सु

सुविचार

Image
 सुविचार सुविचार, गुलाब के फूलों की तरह हमारे जीवन में अपनी खुशबू फैलाते हैं जिससे हमें जीने की नई प्रेरणा मिलती है परंतु इससे हमारे जीवन में जो अच्छाइयां आती हैं वह कांटों की तरह किसी को चुभती भी हैं। हमें अपने जीवन को महकाने का प्रयास करना चाहिए,उनपर ध्यान नहीं देना चाहिए। सुविचार का अर्थ है सुंदर विचार ऐसे विचार जो आपके जीवन में परिवर्तन ला दें। किसी का कहा गया सुना गया अथवा पढ़ा गया एक भी सुविचार यदि हमने अपने जीवन में उतार दिया या उसके अनुरूप चलने की ठान ली तो निश्चित ही हमें उसका अच्छा परिणाम देखने को मिलता है। कुछ ऐसे ही सुविचार नीचे दिए गए हैं। आपको केवल सम्भव को संभालना है, असम्भव को नही। जो आप से आज और अभी हो सकता है बस उसे अपनी पूरी लगन, ताकत और प्रतिबद्धता से करना है। बाकी ईश्वर देखेंगे। उपर्युक्त सुविचार हमें प्रेरणा देता है कि हमें केवल वही करना चाहिए जो संभव हो सकता है। जो हमारे लिए संभव ही नहीं है उसके पीछे नहीं भागना चाहिए।जो वर्तमान में आप कर सकते हैं, उसे पूरी लगन और मेहनत के साथ करना चाहिए और परिणाम की चिंता भगवान पर छोड़ देनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने भी अर्जुन से

चरित्र गया तो सब गया। (हिंदी कविता)

 चरित्र गया तो सब गया। (हिंदी कविता) जीवो में  मानव  की पहचान  कराता है   उसका चरित्र रिश्ते,   मान और धन से भी बढ़कर है    मानव  चरित्र। और   चीजें तो   लुटकर   फिर  से आ जाती हैं अपनी किस्मत भी कभी हमें धोखा दे जाती है पर हमारा चरित्र   साथ निभाता है,   बनकर सच्चा मित्र चाहे सब कुछ बिगड़ जाए बिगड़ने ना देना अपना चरित्र। धन  चला भी गया तो मेहनत करके और हम कमा लेंगे दोस्त  अगर  रूठ भी  जाए तो  उन्हें भी हम  मना लेंगे जालिम   दुनिया का  हर सितम  हंसकर हम उठा लेंगे अपने अच्छे चरित्र से हर असंभव को संभव हम बना लेंगे हर कष्ट सहेंगे, मर मिटेंगे, अपने  चरित्र को  ना मिटने दगे। किसी ने  सच ही  कहा है, 'चरित्र गया तो सब गया'। चरित्र  को   खोकर    धनवान  भी  दरिद्र   हो गया झूठी मुस्कुराहटों में  दर्द की आहटों को छिपा गया। चरित्र  के  साथ  अपनी  खुशियों को यूंही गंवा  गया किसी ने क्या खूब कहा है, 'चरित्र गया तो सब गया'।

Worksheet for class 1st

 Q-1) Write one sentence for given picture - 🚣  ie.   The the boy is on the boat. 🤼 - ⛹️ - 🏇 - 🏊 - 🧘 - 💃 - 🛀 - 🦸 - 🚴 -

Worksheet for LKG

  Write the name of emotions- ( happy,sad, worried, weeping, keep silence) 😀- 😳- ☺️- 😭- 🤫-