Posts

Showing posts from January, 2021

सड़क सुरक्षा नियम

  (इस आर्टिकल में कुछ सड़क सुरक्षा नियमों के बारे जानकारी  दी गई है, जिसका पालन करना सभी के लिए जरूरी है। सड़क सुरक्षा नियम सड़क सुरक्षा नियम वे नियम हैं, जिनका पालन सड़क पर चलने वाले या वाहन चलाने वाले हर व्यक्ति को सावधानी एवं विवेक के साथ प्रयोग में लाना चाहिए। यदि इन नियमों का सही सही पालन हर कोई करे, तो दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। आज भारत में प्रतिवर्ष लगभग1.5 लाख से अधिक लोगों की वाहन दुर्घटना द्वारा मृत्यु हो जाती है, जो कि एक चौका देने वाला आंकड़ा है। अतः हमें ना सिर्फ उन नयमों का जानना जरूरी है, बल्कि उनका पालन करना भी उतना ही  ज़्यादा जरूरी है। वाहन चलाने से पहले अथवा चलाते समय नशे का सेवन नहीं करना चाहिए- शराब पीकर गाड़ी चलाना कानूनन अपराध है, जिसके लिए चालान एवं सजा का भी प्रावधान है। इसके बावजूद अधिकांश लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं, एवं दुर्घटना का शिकार बनते हैं तथा अन्य लोगों के लिए भी खतरा उत्पन्न कर देते हैं। लोगों में यह भ्रांति भी है, कि शराब या किसी प्रकार का नशा करने से एनर्जी लेवल बढ़ जाता है, लेकिन सच तो यह है, कि इससे होने वाली दुर्घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। शराब

आई बसंत ऋतु सुहावनी

Image
  (इस  कविता में वसंत ऋतु की सुंदरता का वर्णन किया गया है, तथा इस ऋतु के कारण आने वाले जीवन में बदलाव को दर्शाया गया है।) आई बसंत ऋतु सुहावनी-हिंदी कविता ठिठुरते ठंड से हमें बचाने आई बसंत ऋतु सुहावनी। जीवन की निराशा को दूर भगाने आई बसंत ऋतु सुहावनी। देखो  खेतों  में  कैसे  सरसो   लहलहाए, बसंत ऋतु के स्वागत को, जैसे ये कोई गीत गुनगुनाए। और बसंती हवा, इसके सुर में सुर मिलाए। अमवारी में कोयल  की  किलकारी मन को भाए, मुरझाए जीवन में  मानो,  नई  ताजगी    लाए। सुस्त पड़े, सोए  मन को  जैसे  झकझोर  जगाए। दुख के बाद खुशियां भी आती हैं, हमें यही समझाए। बसंत ऋतु है मौसम, हंसने और गुनगुनाने का गुलाल लगाकर,  सबको अपना  बनाने  का। खुशियों के रंग में रंगकर,  होली  मनाने का। गिले-शिकवे सब भूलकर, जीवन को सजाने का। मासूम चेहरों पर मुस्कुराहट लाई, बसंत ऋतु सुहावनी। मौसम में गर्माहट लाई बसंत ऋतु सुहावनी। बसंत पंचमी (एक विशेष त्योहार)-जरूर पढ़ें 👈👈

बसंत पंचमी

Image
 ( बसंत पंचमी भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस निबंध में इस त्योहार की विशेष बातों तथा सरस्वती पूजा एवं वंदना आदि की जानकारी दी गई है। ) बसंत पंचमी-एक विशेष पर्व बसंत पंचमी भारत में प्रतिवर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह कभी जनवरी तो कभी फरवरी मास में पड़ता है। इसे ' रंगपंचमी' भी कहते हैं। इस दिन मौसम में एक विशेष प्रकार का उल्लास देखने को मिलता है। उत्तर भारत में वसंत पंचमी विशेष उल्लास के साथ मनाई जाती है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती जो विद्या एवं कला की देवी हैं, उनकी विशेष रुप से पूजा -अर्चना की जाती है। धूप-दीप नैवेद्य आदि के साथ-साथ गुलाल से मां सरस्वती का स्वागत किया जाता है। बसंत पंचमी को विद्यारंभ करने का भी प्रावधान है। कई लोग इस दिन कलम की पूजा के दिन के रूप में भी मनाते हैं। उत्तर भारत में बसंत पंचमी के दिन कई स्थानों पर पान्डाल सजाए जाते हैं, एवं उनमें माता सरस्वती की सुंदर एवं विशाल मूर्ति को 3 से 5 दिनों के लिए रखकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। प्रातः एवं संध्या दोनों समय घंटा और शंख ध्वनि के साथ माता स

भारत में भ्रष्टाचार

(भारत में भ्रष्टाचार एक आलोचनात्मक निबंध है, इसमें भारत में किस तरह हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त हो चुका है और उस से मुक्त होने का क्या उपाय है, इसका वर्णन किया गया है।) भारत में भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार से तात्पर्य है, जिसका आचरण या आचार -विचार भ्रष्ट हो चुका है। वास्तव में जिसका विचार भ्रष्ट हो चुका है, वही अपना कर्तव्य या तो नहीं निभाता या निभाने के बदले में दूसरों से किसी फल की आशा करता है। आज भ्रष्टाचार, जिसे रिश्वतखोरी भी कहते हैं या फिर घूस लेना भी कहते हैं, भारत में एक रोग की तरह हर क्षेत्र में, ऊपर से नीचे सभी वर्ग में फैलता ही जा रहा है। यह भ्रष्टाचार अमरबेल की तरह भारत के विकास का रस पीकर मजबूत पकड़ बनाता जा रहा है। यदि आज हमने इसकी जड़ों को काटना शुरू नहीं किया तो यह भ्रष्टाचार अपनी जड़ें इतनी मजबूत बना लेगा, कि इसको मिटाना असंभव हो जाएगा। जो व्यक्ति अपना वह काम, जिसे करना उसका कर्तव्य है और उसके बदले में उसे पहले से ही सैलरी मिलती है, लेकिन फिर भी उस काम को करने के लिए सामने वाले से पैसे या और कोई संपत्ति लेता है, तो वह भ्रष्टाचार करता है। अब चाहे कोई से कम मात्रा में कर

Oh! India, my great India

 Oh! India,My great India! (English poem) Oh India, my great India, Where have you lost. Here no peace, no love Nor honesty, and humanity cost. All freedom fighters, Sacrifice their life To give us, freedom and newlife   But they couldn't  return Your greatness Alas! Today everything is being lost.

जैविक खाद एवं कीटनाशक

  (इस आर्टिकल में जैविक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग के तरीके, लाभ एवं सावधानियों की जानकारी दी गई है।) आधुनिक समय में जैविक खाद का महत्त्व आज का युग वैज्ञानिक शोधों से भरपूर एक ऐसा आधुनिक युग है, जिसमें सुविधाओं के साथ-साथ उन सुविधाओं के कुछ  दुष्परिणाम भी हमारे जीवन का हिस्सा बनते जा रहे हैं। जब से मानव ने कृषि करना सीखा, नए-नए अनुसंधान करता गया। कभी मानव ने झूम कृषि की, तो कभी बागवानी के नए-नए फसलों पर शोध किया। अपने इन्हीं शोधों का कृषि क्षेत्र में नया - नया प्रयोग करके आज मानव ने इतना विकास कर लिया है कि साल में वह जितनी चाहे, फसलें उगा सकता है। यदि वर्षा ना हुई, तो बोरवेल का प्रयोग करके जमीन से पानी निकाल सकता है। विभिन्न प्रकार के कीटों से अपनी फसल की रक्षा कर सकता है, इतना ही नहीं वह अधिक से अधिक उपज भी ले सकता है। लेकिन इस अधिक उपज को पाने के लिए आज हम जिन रासायनिक कीटनाशकों एवं रासायनिक खादों का प्रचुर मात्रा में प्रयोग कर रहे हैं, उनके दुष्प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता। रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभाव हरित क्रांति से पहले देश में अन्न का उत्पादन बहुत कम हो पाता था जि

मधुमेह के लक्षण एवं विभिन्न उपचार विधियां

Image
(इस  आर्टिकल में मधुमेह, जो आज एक व्यापक एवं असाध्य रोग बना हुआ है, उसके लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसमें यह बताया गया है, कि कैसे भोजन में सुधार करके, और एक्यूप्रेशर आदि पद्धतियों से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।) क्या होता है मधुमेह? मधुमेह आज के समय का व्यापक स्तर में बढ़ता हुआ एक ऐसा रोग है, जो हमारी जीवन पद्धति में बदलाव के कारण और अधिक बढ़ता ही जा रहा है। आज 60 परसेंट से अधिक लोग इस रोग के मरीज बने हुए हैं। एक बार इसकी दवा शुरू हो जाती है तो जीवन पर्यंत उन दवाओं पर ही निर्भर रहना पड़ता है। यदि इस बीमारी से हमें वाकई में दूर रहना है, तो सबसे पहले हमें यह समझना होगा, कि आखिर यह मधुमेह होता क्या है? आइए जानें। हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ग्लूकोज यानी शुगर की जरूरत होती है, और यह शुगर हमें हमारे भोजन से मिलता है। अग्न्याशय यानी pancreas जो कि हार्ट के ठीक नीचे और पेट के ऊपर होती है, वहां बीटा सेल्स, इंसुलिन का निर्माण करते हैं। यही इंसुलिन भोजन से प्राप्त शुगर को पचाने में सहायक होते हैं, जिनसे हमें ऊर्जा प्राप्त होती है। अग्न्याशय

Bits of paper (English rhyme)

 Bits of paper-English rhyme Bits of paper, Bits of paper. Lying on the floor, Lying on the floor. Make the place untidy, Make the place untidy. Pick them up, Pick them up. Hindi meaning of the poem कागज के टुकड़े, कागज के टुकड़े। फर्श पर पड़े, फर्श पर पड़े। जमीन को गंदा करें, जमीन को गंदा करें। उनको उठा लो, उनको उठा लो।

Rain on the green grass (English rhyme)

Rain on the green grass-English rhyme Rain on the green grass, Rain on the tree. Rain on the roof top, But not on me! Oh! Where do you come from, You little drops of rain. Pitter,pitter, pitter, pitter, On my window pane. Hindi meaning of the poem हरी घास के ऊपर वर्षा हुई, पेड़ के ऊपर वर्षा हुई, छत के ऊपर वर्षा हुई लेकिन मुझ पर नहीं पड़ी। अरे तुम कहां से आए हो बारिश की छोटी-छोटी बूंदों। टिपर, टिपर,  टिपर, टिपर, मेरी खिड़की के शीशे पर।

गणतंत्र दिवस ( 2021) हिंदी कविता

 गणतंत्र दिवस 2021-हिंदी कविता हर साल जब हम हैं मनाते, गणतंत्रता का पर्व। होता है अपने देश की,    उपलब्धियों पर गर्व। हाथ में थामे तिरंगा, मन में नई उमंग। गाकर खुशी के गीत अपने साथियों के संग, आओ मनाएं हर्ष से, गणतंत्रता का पर्व। बड़ी मुश्किलों से देश यह आज़ाद जब हुआ अपना भी संविधान हो महसूस जब हुआ, भारत के संविधान का निर्माण तब हुआ। और आज के ही दिन सुनो, लागू था यह हुआ। गणतंत्र भारत की धरा को , स्वच्छ रखना है हमें। कर्तव्य अपना श्रेष्ठता से, अब निभाना है हमें। शहीदों की शहादत का अभी, ऋण चुकाना है हमें। सिर्फ वाणी से उनकी जय- जयकार  क्या करना पुरुषार्थ से सपनों को उनके, अब सजाना है हमें। आओ मिलकर, आज एक प्रण उठाएं हम। भ्रष्टाचार का विनाश हो, प्रदूषण का नाश हो, और देश का विकास हो, ऐसे कदम उठाए हम। हमारा गणतंत्र इतना शानदार हो, कि विश्व उसकी मिसाल दे, अपने प्रयासों से, ऐसा देश बनाएं हम। ऐसा देश बनाया हम।।

कोविड-19 का भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

कोविड-19 और लॉक डाउन का भारत एवं उसके नागरिकों पर प्रभाव कोविड-19 या कोरोनावायरस भारत में दिसंबर 2019 में आ चुका था, इसका उद्गम स्थान क्या था और भारत में यह कैसे पहुंचा यह अभी तक एक विवाद का विषय बना हुआ है। इस वायरस ने हम सभी को घरों में कैद कर दिया और बहुत लोगों की तो रोजी-रोटी ही छीन ली। इस वायरस की चपेट में ना आ जाए इस बात से डर कर बहुत से लोगों ने अनेक वस्तुओं का अविष्कार भी किया। नई -नई दवाओं का शोध भी हुआ और नई योजनाओं का उद्गम भी हुआ।इन सब के बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था डामाडोल हो गई। सबसे पहले दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कोविड-19 के मरीज पाए गए । मार्च 2020 में कोरोनावायरस का प्रसार अभी प्रारंभ ही हुआ था तभी हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया । 23 मार्च को रात्रि को उनका संदेश आया। उन्होंने देशवासियों से सहयोग करने का आवाहन किया और 24 मार्च से 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया। लॉकडाउन भारत में पहली बार लगा था, इसलिए किसी को भी इसका किसी प्रकार का कोई अनुभव नहीं था और ना ही इसे पूर्व नियोजित ढंग से लागू किया गया। जो जहां था, जिस

Geoffrey chaucer

Geoffrey chaucer  a poet of medieavalion age. Chaucer was born around 1340. He belonged to prosperous family. His father was John chaucer,a wine importer. His mother's name was Agnes Copton and his birth place was in themes Street. He had seen royal authorities even in the realms of Edward 3, recharge second, and Henry IV, as a man of and it helped him in his growth as a poet also. Chaucer was not only a poet but also the soldier as well. In 3059 To 3060, as a soldier he served in France during the hundred year's  war. He was married in 1366 to Philippa roet .it  is said from 1368 to 1387 he visited France and Italy in diplomatic missions. Chaucer's wife died in 1387 leaving behind two sons and a daughter. In 1400 he died and buried in West minister abbey. Chaucer's literary contribution is divided into three periods; The French period 1355- 1370 The Italian period  1371-1385 The English period 1386-1400 The French period Under the French influence chaucer wrote two poe

मकर संक्रांति का पर्व आया (कविता)

 मकर संक्रांति का पर्व आया (हिंदी कविता) आया रे आया मकर संक्रांति आया। सूर्य के उत्तरायण का समय आया। नए साल का पहला यह पर्व आया। सबके दिल में खुशियां भरपूर लाया कहीं इसे कहते हैं लोहड़ी, कहीं इसे कहते हैं पोंगल, तो कहीं कहलाता है यह खिचड़ी। चाहे जहां और जैसे मनाओ इसे बांटो तिल -गुड़, खाओ खिचड़ी। सबको खुशियां देने में रहता है यह आगे बच्चेऔर बूढ़े सभी पतंग के पीछे भागें। स्नान करना है जरूरी, इसलिए प्रातः जल्दी जागें। दान- दक्षिणा करने में आज सब का मन लागे। मकर संक्रांति की सभी को शुभकामनाएं। संग- संग मिलकर खुशियां मनाएं। अपने और पराए का भेद भुलाके, प्रेम की डोर से सजी पतंग उड़ाएं। नई उमंग में पुराने दुख -दर्द को भूल जाएं

हार्ट अटैक(हृदयाघात) का कारण एवं उपचार

Image
        हार्ट अटैक का कारण एवं उपचार हमारे व्यस्त जीवनशैली, तनाव, खानपान की बुरी आदतों और व्यसन आदि के कारण हमारे देश में हार्ट अटैक जैसी जीवन को घात पहुंचाने वाली बीमारी बढ़ती ही जा रही है। विश्व के कुल हार्टअटैक के मरीजों में भारत के मरीजों की संख्या 60% अर्थात अन्य देशों से अधिक है। हार्ट अटैक से हमारे देश में प्रतिवर्ष लाखों लोग मृत्यु को प्राप्त होते हैं। हम या हमारा कोई अपना इस हार्ट अटैक के कारण ना मरे, इसलिए हम इस आर्टिकल में हार्ट अटैक के प्रमुख कारणों, उसके लक्षण, प्रकार तथा उसके आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, घरेलू एवं एक्यूप्रेशर आदि उपचारों के बारे में जानेंगे। हमारा हृदय ह्रदय यानी heart हमारे शरीर का ना थकने वाला, निरंतर कार्य करने वाला सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यूं कहिए, कि हमारे शरीर के अंगों में, हमारा हृदय उनका राजा है। ह्रदय तीन प्रकार की रक्त वाहिनियों से पूरे शरीर को रक्त की आपूर्ति कराता है, ह्रदय ही गंदे खून को शुद्ध करता है और पूरे शरीर में इस खून के माध्यम से हीऑक्सीजन, जल एवं अन्य पोषक तत्व सभी अंगों तक पहुंचते हैं। हमारे मन में आने वाले खुशी, दुख, हर्ष, विषाद आदि हम

Lollipop (English rhyme)

Image
Lollipop-English rhyme I took a hop to the shop, To buy  my sweet lollipop. See the big stick And the red top I will put it in my mouth And plop! plop! plop! Hindi meaning of the poem मैंने एक छलांग लगाई अपनी प्यारी लॉलीपॉप खरीदने दुकान पर गया। इसमें लगी लकड़ी को देखो, और सबसे ऊपर लाल रंग को देखो,  मैं इसे अपने मुंह में रख लूंगा, और प्लप! प्लप! प्लप! खा जाऊंगा।

I can see (English rhyme)

Image
  I can see-English rhyme I can see left, I can see right. Hello to you! Hello to you! I look at the ground, I look at the sky. Fly off little bird, Good-bye, goodbye. Hindi meaning of the poem मैं दाएं देख सकती हूं, मैं बाएं देख सकती हूं। आपको नमस्कार! आपको भी नमस्कार! मैं जमीन की ओर देखती हूं, मैं आसमान की ओर देखती हूं। उड़ते हुए छोटे पक्षियों को, अलविदा,  अलविदा।