Posts

Showing posts from April, 2021

Worksheet for class 2nd

 Worksheet for class 2nd नीचे दिए गए चित्रों को देखें एवं उनका नाम बता कर उनके बारे में एक वाक्य लिखिए। 🔥- _______________ ⭐- _______________ 🙉- _______________ 🐘- _______________ 🐇- _______________ 🐔- _______________ 🐟- _______________ 🍅- _______________ 💡- _______________ ✈️- _______________

रोग प्रतिकारक क्षमता (इम्यूनिटी)

 (इस आर्टिकल में रोगप्रतिकारक क्षमता को बढ़ाने के कुछ उपाय तथा इसे सुरक्षित रखने के बारे में बताया गया है।) रोगप्रतिकारक क्षमता (immunity) रोग प्रतिकारक क्षमता का तात्पर्य उस शक्ति से है, जो हर जीव के भीतर बाहर से आक्रमण करने वाले जीवाणु (bacteria), विषाणु(virus) आदि से रक्षा करती है। ईश्वर ने हर जीव मात्र को शरीर देते समय उसमें एक  ऐसी क्षमता प्रदान की है, जो उसकी सुरक्षा कर सके। जैसे हर राज्य की एक सेना होती है, जो बाहरी आक्रमणों से उस राज्य की रक्षा करती है। उसी प्रकार हर जीव की रोग प्रतिकारक क्षमता उसे अनेक रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। जब कुछ कारणों से यह रोग प्रतिकारक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, तो छोटे- बड़े संक्रमण हमें आसानी से लग जाते हैंं, जो कभी-कभी हमारे लिए घातक भी सिद्ध होते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी रोग प्रतिकारक क्षमता, जिसे ईश्वर ने वरदान स्वरुप हमें दिया है, इसे मजबूत बनाएं, कमजोर ना होने दें। रोगप्रतिकारक क्षमता शरीर में कैसे काम करती है? हमारे शरीर में मुख से लेकर पेट तक अनेक ऐसे अंग हैं, जिनमें किसी ना किसी रूप में रोगप्रतिकारक क्षमता काम करती है। जब

Worksheet for class 1st

 नीचे दिए गए चित्रों के नाम उनके सामने लिखें - 🦷- 🛕- 🇪🇬- 🦋- 🦁- 🐘- 🏞️- 🏡- 👅- ✈️-

Worksheet for UKG

 Worksheet for UKG Subject -Hindi प्रश्न - 1) दिए गए चित्रों को देखकर उनके नाम लिखिए- ✈️- 🔥- 👂- 👃- 👁️- 👅- 🦷- 🌳- ☁️- ⛱️- 🌙

नवरात्र में नवमी पूजन का महत्व

( चैत्र मास में पड़ने वाली नवरात्र के नवमी तिथि को उत्तर भारत के लोग शीतला माता के पूजन की कुछ विधियों का पालन करते हैं, जिसका वैज्ञानिक तथ्यों के साथ आकलन इस आर्टिकल में किया गया है।) नवरात्र में नवमी पूजन का महत्व भारत में प्रतिवर्ष आश्विन और चैत्र मास में नवरात्र के विशेष पर्व को श्रद्धा -भाव से कुछ विशेष नियमों के साथ संपूर्ण भारत वर्ष के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रूप में मनाया जाता है । नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, व्रत उपवास तथा अन्य नियमों का दृढ़ता से पालन किया जाता है, ये नियम हमारे स्वास्थ्य तथा जीवन के कल्याण के लिए आवश्यक होते हैं। आइए इन सभी नियमों को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ समझें। नवरात्र का महत्व वर्ष में दो नवरात्र पड़ती हैं। शरद नवरात्रि आश्विन मास में पड़ती  है, वह बारिश के ठीक बाद का समय होता है, मौसम बहुत सारे संक्रमण भरे रोगों का होता है, और साथ ही एक मौसम समाप्त होकर दूसरा मौसम आरंभ होने की स्थिति रहती है। ऐसे समय में यदि व्रत किया जाए, अन्न को छोड़कर अन्य फलाहार का सेवन किया जाए, तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अनेक प्रकार से लाभकारी होता

वर्ण विचार..(Worksheet)

Class -7. वर्ण विचार प्रश्न-1.निम्नलिखित वाक्यों में सही विकल्प चुनकर            रिक्त स्थानों की पूर्ति करें- भाषा की सबसे छोटी इकाई को_______ कहते हैं। (वर्ण, शब्द) वर्णों के व्यवस्थित समूह को_______ कहते हैं। (वर्णमाला, शब्दावली) वर्ण के______ दो भेद हैं। (स्वर और व्यंजन, महाप्राण और अल्पप्राण) व्यंजनों के उच्चारण में __________ की सहायता ली जाती है।(स्वरों , संयुक्त व्यंजन) व्यंजन के____ भेद होते हैं। (तीन, चार) स्वरों के उच्चारण में अन्य वर्णों की _______ ली जाती है।(सहायता, सहायता नहीं) संयुक्त व्यंजन में दो या दो से अधिक ________ का परस्पर मेल होता है।(व्यंजनों, स्वरों) द्वित्व व्यंजन में एक व्यंजन का_________ से मेल होता है। (समरूप व्यंजन, द्वित्व व्यंजन) शब्दों के वर्णों को  अलग-अलग करना _____कहलाता है। (वर्ण- विच्छेद, संधि- विच्छेद) वर्णों को मिलाकर पहले वाली स्थिति में लाना _________कहलाता है। (वर्ण - मेल ,वर्ण - खेल) प्रश्न-2. निम्नलिखित शब्दों का सही मिलान कीजिए। स्वर के भेद                            तीन भाषा की  छोटी इकाई             य,र,ल,व हिंदी में स्वरों की संख्या   

कब तक डरते रहोगे ? (हिंदी कविता)

 कब तक डरते रहोगे! (हिंदी कविता)  मानव जीवन है नश्वर, इस सत्य से कब तक अनजान रहोगे? किसी ना किसी रूप में, कभी ना कभी मृत्यु तो वरण करेगी ही कब तक डरते रहोगे? युगों से मर- मरकर कितनी बार जन्म लिया है। और हर जन्म में मृत्यु का वरण किया है। मृत्यु विज्ञान से पहले भी थी, विज्ञान के हर खोज के बाद भी रहेगी। चाहे जो भी नाम रखो या इसे बेनाम रखो। हाथ तो तुम्हारा थामेगी ही, कब तक डरते रहोगे?

भारत की प्राचीन परंपराएं और उनके वैज्ञानिक तथ्य

 (इस आर्टिकल में भारतीय संस्कृति में मान्य कुछ प्राचीन परंपराएं, जिनमें वैज्ञानिक रूप से  कुछ तथ्य हैं। ऐसे ही कुछ परंपराओं की जानकारी दी गई है।) भारत की प्राचीन परंपराएं एवं उनके वैज्ञानिक तथ्य भारतीय संस्कृति कुछ विशेष परंपराओं एवं मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है, जिनका पालन आज भी लोग करते हैं। वास्तव में यह परंपराएं हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा कुछ वैज्ञानिक अनुसंधानों के आधार पर प्रतिपादित की गई थीं। आज भी उन परंपराओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखने पर उनमें कुछ ना कुछ तथ्य निकल कर सामने आ ही जाते हैं। इससे हमें ज्ञात होता है कि हमारे ऋषि - मुनि कितने उच्च कोटि के वैज्ञानिक थे। मेहमान आने पर कुछ मीठा अथवा गुड़ देने की परंपरा यदि कोई मेहमान आता है, तो हम उसे सबसे पहले कुछ मीठा अथवा गुड़ पानी पीने के लिए देते हैं, ऐसा इसलिए जाता है, क्योंकि जब वह कहीं से दूर से यात्रा करके आता है तो मार्ग में होने वाली थकावट के कारण जो उसके अंदर ऊर्जा की कमी उत्पन्न हो गई है, उसे दूर कर नई उर्जा प्रदान की जा सके। मीठे के स्थान पर आजकल जो कृत्रिम मिठाइयां प्रयोग में लाई जा रही हैं, निश्चित ही उसे स्वास्थ्य क

अपनी रीढ़ की हड्डी(मेरुदंड, पीठ) को सीधा रखने का सही तरीका

Image
( किस आर्टिकल में हम अपने पीठ को सीधे पोस्चर में रखकर बैठने के तरीकों के बारे में तथा ऐसा न करने पर इससे होने वाली हानियों के बारे में जानेंगे।)  अपनी पीठ(मेरुदंड) को सीधा रखने का सही तरीका मेरुदंड अर्थात हमारी रीढ़ की हड्डी जो गर्दन से लेकर कमर तक होती है। यही हड्डी हमें चलने- फिरने में तथा वास्तव में हमारे शरीर को सीधा रखने में सहायक होती है। इस हड्डी में विकार होने पर हमें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों से बचने के लिए हमें कुछ विशेष बातों पर विशेष रुप से ध्यान देना चाहिए, लापरवाही करने से हमारा जीवन कष्टमय हो जाता है। आइए कुछ ऐसे ही विशेष बातों के बारे में जाने- हमें हर समय सीधा बैठने पर विशेष ध्यान देना चाहिए, सीधे बैठने का अर्थ है, हमारे गर्दन से लेकर कमर तक का हिस्सा सीधा हो। अतः हमें हर समय अपनी हर गतिविधि को नियंत्रण में रखते हुए, सीधा बैठने, सीधा सोने आदि बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग अपनी पीठ को झुका कर इसलिए  बैठते हैं, क्योंकि सीधा बैठने में उन्हें परेशानी महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हमारी नसों को झुके रहने की आदत पड़ जाती है

Worksheet for general science

नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में सही विकल्प चुनकर लिखिए। मानव शरीर में हड्डियां _____ होती हैं। (206;602) रीढ़ की हड्डी को ________ कहते हैं। (मेरुदंड, मेरुरज्जु) मानव शरीर में _______ मांसपेशियां होती हैं। (639 ;369) मानव के चेहरे पर _______ हड्डियां होती हैं।(14 ,44) भोजन का पाचन ________  होता है। (छोटी आंत, बड़ी आंत)

प्राइवेट नौकरी बेवफा सनम है। (हिंदी कविता)

 प्राइवेट नौकरी बेवफा सनम है। --(हिंदी कविता) प्राइवेट नौकरी बेवफा सनम है। इसके नखरे कहां, किसी से कम हैं। कभी गिफ्ट में ओवरटाइम मांगे, कभी सैलरी की कटाई मांगे, नए - नए रूल्स ने किया नाक में दम है। माना   सरकारी    नौकरी,  पत्नी की तरह साथ निभाती है। पर सबको कहां मिल पाती है। पढ़े- लिखे और अनपढ़ सब हैं,  इसके दीवाने और परवाने। इसको पाने के वास्ते  लंबी उम्र निकल जाती है। जैसे महबूबा सजती है,  अपने महबूब के लिए। हर युवा पढ़ता है, डिग्रियां लेकर घूमता है,  नौकरी पाने के लिए। कोई बेवफा सनम के सहारे ही,  अपनी ज़िंदगी बिता देता है। तो, किसी को पत्नी भी मिल जाती है। अक्सर पत्नी का सुख , रिश्वतखोरी  को  ही   मिलता है। हर युवा को ये मौका कहां मिलता है? कोई बेवफा सनम के लिए भी मचलता है, उसी के साथ गिरता और संभलता है! ऐ प्राइवेट नौकरी तू किसी से बेवफाई ना करना, तुझसे ही कईयों के घर का चूल्हा जलता है। अब हमें तेरे नखरे भी सुहाने लगते हैं। क्योंकि तेरे साथ रहना अब अच्छा लगता है।

ऑनलाइन पढ़ाई अच्छी या बुरी(निबंध)

Image
 ( इस निबंध  में हम ऑनलाइन पढ़ाई की समीक्षा करेंगे, इसकी अच्छाई और बुराई , लाभ और हानि आदि को भली प्रकार समझेंगे तथा उस इसकी कमियों को कैसे दूर किया जाए इस पर विचार करेंगे।) ऑनलाइन पढ़ाई का अर्थ ऑनलाइन पढ़ाई शिक्षा का वह रूप है, जिसे हम कहीं भी अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर से प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से हम अनेक अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रदान की जा रही किसी भी विषय वस्तु के ज्ञान को बिना किसी संस्था में गए कहीं से भी ग्रहण कर सकते हैं। आधुनिक समय में सब कुछ डिजिटल  होता जा रहा है, क्लास रूम से लेकर ब्लैकबोर्ड तक आज डिजिटल रूप ले चुका है। इन के माध्यम से हमें अनेक कठिन प्रश्न आसानी से समझ में आ जाते हैं। इस प्रकार ऑनलाइन पढ़ाई में डिजिटल क्लासरूम, शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए ही वरदान सिद्ध हो रहे है। ऑनलाइन पढ़ाई का इतिहास जब से कंप्यूटर और मोबाइल के नए नए वर्जन का अविष्कार होता गया, इसी के साथ साथ शनै शनै ऑनलाइन पढ़ाई कभी विकास होता गया। सन 2020 में मार्च के महीने में जब कोरोनावायरस का कहर बढ़ गया, सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण- संस्थानों को बंद करना पड़ा। तब इस ऑनलाइन

भाषा-3.(Worksheet)

 नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं, उन वाक्यों को पढ़कर बताएं कि वह भाषा का कौन - सा रूप है। (लिखित अथवा मौखिक) प्रधानाध्यापिका को छुट्टी के लिए आवेदन पत्र लिखना। अपने मित्र से हंसी मजाक करना। व्हाट्सएप पर मैसेज करना। पुस्तक पढ़ना। रेडियो से भजन सुनना। बताइए कि नीचे दिए गए वाक्य सही है अथवा गलत। मुख्य से निकलने वाली आवाज़ को लिपि कहते हैं। अंग्रेजी भारत की राजभाषा है। अंग्रेजी भाषा को लिखने के लिए रोमन लिपि का प्रयोग किया जाता है। वर्ण को दो भागों- स्वर और व्यंजन में विभाजित किया गया है। क्ष, त्र, ज्ञ, श्र ये स्पर्श व्यंजन कहे जाते हैं।