Worksheet for Hindi grammar

 (इस पोस्ट में 'काल' के विषय में बताया गया है तथा अभ्यास हेतु कुछ प्रश्न पूछे गए हैं।)


काल(tense)

क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध हो उसे काल कहते हैं।

काल के निम्नलिखित भेद होते हैं-

1. भूतकाल

  • सामान्य भूतकाल
  • आसन्न भूतकाल
  • पूर्ण भूतकाल
  • अपूर्ण भूतकाल
  • संदिग्ध भूतकाल
  • हेतुहेतुमद भूतकाल

2. वर्तमान काल

  • सामान्य वर्तमान काल
  • अपूर्ण वर्तमान काल
  • संदिग्ध वर्तमान काल

3. भविष्यत् काल

  • सामान्य भविष्यत् काल
  • संभाव्य भविष्यत् काल

अभ्यास हेतु प्रश्न

प्रश्न- 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

  1. काल किसे कहते हैं?
  2. मुख्य रूप से काल के कितने भेद होते हैं हैं?
  3. भूतकाल के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
  4. वर्तमान काल के भेदों के नाम लिखिए।
  5. भविष्यत् काल के भेदों के नाम लिखिए।

प्रश्न-2. निम्नलिखित वाक्य में काल पहचानिए-

  1. कल बहुत तेज बारिश हो रही थी।
  2. कल बहुत तेज बारिश हो सकती है।
  3. इस समय पहाड़ों पर वर्षा हो रही होगी।
  4. स्कूल की बस आ चुकी होगी।
  5. अध्यापिका हिंदी पढ़ा रही हैं।
  6. मैं दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आया।
  7. अभी-अभी मेरी मां बाजार गई है।
  8. यदि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखा होता तो बीमार नहीं पड़ते।
  9. कल मेरे घर मेहमान आएंगे।
  10. हो सकता है, इस बार परीक्षा में मैं प्रथम आऊं।


Comments

  1. प्रश्न- 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
    1.काल किसे कहते हैं?
    उत्तर - क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध हो उसे काल कहते हैं।
    2.मुख्य रूप से काल के कितने भेद होते हैं हैं?
    उत्तर - काल के निम्नलिखित भेद होते हैं-
    1. भूतकाल
    2.वर्तमान काल
    3. भविष्यत काल
    3.भूतकाल के कितने उपभेद होते हैं? उनके नाम लिखिए।
    उत्तर - भूतकाल के भेद होते हैं-
    सामान्य भूतकाल
    आसन्न भूतकाल
    पूर्ण भूतकाल
    अपूर्ण भूतकाल
    संदिग्ध भूतकाल
    हेतुहेतुमद भूतकाल
    4.वर्तमान काल के उपभेदों के नाम लिखिए।
    उत्तर - वर्तमान काल के तीन उप भेद होते हैं-
    सामान्य वर्तमान काल
    अपूर्ण वर्तमान काल
    संदिग्ध वर्तमान काल
    5.भविष्यत काल के उपभेदों के नाम लिखिए।
    उत्तर - भविष्यत काल के दो उप भेद होते हैं-
    सामान्य भविष्यत काल
    संभाव्य भविष्यत काल

    ReplyDelete
  2. प्रश्न-2. निम्नलिखित वाक्य में काल पहचानिए-
    1.कल बहुत तेज बारिश हो रही थी।
    भूतकाल
    2.कल बहुत तेज बारिश हो सकती है।
    संभाव्य भविष्यत काल
    3.इस समय पहाड़ों पर वर्षा हो रही होगी।
    संदिग्ध वर्तमान काल
    4.स्कूल की बस आ चुकी होगी।
    संदिग्ध वर्तमान काल
    5.अध्यापिका हिंदी पढ़ा रही हैं।
    अपूर्ण वर्तमान काल
    6.मैं दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आया।
    सामान्य वर्तमान काल
    7.अभी-अभी मेरी मां बाजार गई है।
    आसन्न भूतकाल
    8.यदि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखा होता तो बीमार नहीं पड़ते।
    हेतुहेतुमद भूतकाल
    9.कल मेरे घर मेहमान आएंगे।
    सामान्य भविष्यत काल
    10.हो सकता है, इस बार परीक्षा में मैं प्रथम आऊं।
    संभाव्य भविष्यत काल

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

आज का विद्यार्थी

Tick-Tock(English rhyme)

Bits of paper (English rhyme)