जलन का अर्थ

 (इस छोटे से गद्यांश में जलन का अर्थ दिया गया है तथा जलन के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया गया है।)


किसी को देखकर जलने का मतलब 

जो जलता है वह रोशनी भी करता है और वही रोशनी हमें रास्ता दिखाती है। इसका मतलब यदि कोई हमें देख कर जलता है, तो हम कभी भटक नहीं सकते, उसकी जलन से निकलने वाला प्रकाश हमें राह दिखाएगा।

लोग अक्सर इस बात से दुखी रहते हैं कि अन्य लोग उसे देखकर जलते हैं लेकिन यदि सोच सकारात्मक हो तो हम इसका भी लाभ ले सकते हैं।

किसी के जलन की वजह से हमें अपना कार्य अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए बल्कि उससे मार्गदर्शन लेकर सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और कार्य को पूरा करना चाहिए।

आखिर लोग उसी से जलते हैं जिसमें कुछ बात होती है। इसलिए हमें सोचना चाहिए कि हममें जरूर ऐसी कोई खास बात है जिसकी वजह से लोग हमें देख कर जलते हैं। लेकिन कभी भी इस बात के लिए हमें किसी से टकराना नहीं चाहिए क्योंकि इससे हमारा ही नुकसान होता है।

अब बस यही सोच कर आगे बढ़ो--

हमें देखकर जो जले, उसे जलने दो यार!

हमें अपने पथ  पर  आगे,  बढ़ने दो  यार!





Comments

Popular posts from this blog

शादी की सालगिरह के लिए कविता

उपसर्ग और प्रत्यय(worksheet)

Worksheet for Hindi grammar