श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द(Worksheet)

 (Class-6) श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द

(ऐसे शब्द जो सुनने में एक जैसे हो, केवल उनकी वर्तनी में थोड़ा सा अंतर हो, उन्हें श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहते हैं।)

नीचे दिए गए वाक्यों में कुछ श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्दों का प्रयोग किया गया है, इन्हें पढ़िए और समझिए-

  1. धेनु का दूध स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, धनु से निशाना लगाया जाता हैै।
  2. मन में यदि कपट हो, तो मंदिर के कपाट खटखटाने से कुछ नहीं मिलता।
  3.  बादल सब ओर बराबर बरसते हैं और अपनी वर्षा का लाभ देते हैं।
  4. आसमान  देखने से हर तरफ नीला रंग दिखाई देता है, कहीं कुछ भी  असमान नहीं दिखता।
  5. जब मेरे पास खाने को अन्न का एक दाना भी नहीं था, तब अन्य किसी ने मेरी मदद की थी।
  6. वर्षा ऋतु में वर्षा के जल से बचने के लिए छात्र अपने साथ छत्र लेकर जाते हैं।
  7. बगीचे की शीतल वात में बैठकर बात करने में बहुत अच्छा लगता है।
  8. मेरे पिताजी बाजार से जो भी सामान लाते हैं, सभी भाई-बहनों  में समान रूप से बांटते हैं।
  9. अपने सभी दिन एक जैसे नहीं होते, कभी कोई दीन होता है, तो कभी कोई धनी होता है।
  10. जरा अवस्था में ज़रा धीरे-धीरे  चलना चाहिए, संभल कर चलना चाहिए।






Comments

Popular posts from this blog

ऑनलाइन पढ़ाई अच्छी या बुरी(निबंध)

र के विभिन्न रूप (worksheet)

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द..(Worksheet)