समरूपी भिन्नार्थक शब्द..(worksheet)

 समरूपी भिन्नार्थक शब्द(कक्षा- 7)


प्रश्न-1.नीचे दिए गए अधूरे वाक्यों में उपयुक्त अर्थ वाले शब्द भरकर वाक्यों को पूर्ण करें।

  1. अपनी सुत और .......... के भरण-पोषण में मनुष्य अपना जीवन ........... कर देता है।(ज़ाया, जाया)
  2. हरिश्चंद्रर जैसे......... राजा ने दान में अपना सब कुछ .......... कर दिया।(बलि ,बली)
  3. जंगल से वापस ........ समय लकड़हारा रास्ते में ही ........... गया।(लोट, लौटते)
  4. हर........ मैं तुम्हें यही समझाता हूं कि प्रत्येक........ को स्नान जरूर करना चाहिए।(वार,बार)
  5. स्वास्थ्य के....... चलने के लिए संतुलित ..........लेना आवश्यक है।(पथ, पथ्य)
  6. कक्षा के ........ से ही रमेश सब को परेशान करने का हो ..............गया है।(आदि, आदी)
  7. ........जतन करने के बाद अच्छी......... मिलती है। (बहू, बहु)
  8. कम या अधिक........... में सबको अपने कर्म का अच्छा -बुरा........ मिलता ही है।(परिणाम, परिमाण)
  9. गर्मी के दिनों में तेज ......... चलने से ..........भड़क उठती है।(अनिल, अनल)
  10. मैंने अपने दोस्त से थोड़ा-सा........... मांगा लेकिन ...........उसका खराब होने से उसने मुझे मना कर दिया।(आचार, अचार)


प्रश्न-2. निम्नलिखित रंगीन छपे शब्द शब्द के स्थान पर सही शब्द का प्रयोग करते हुए वाक्य को फिर से लिखिए।

  1. नाचना गाना एक फन है।
  2. सीता ओर गीता अच्छी सहेलियां हैं।
  3. कुछ पौधों का मूल्य मिट्टी में अधिक गहराई तक होता है।
  4. सैनिकों ने तलवार से हिरण का पेट चिर दिया।
  5. युद्ध के लिए राजा के पास अनेक प्रकार के अस्तर होते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द..(Worksheet)

वाक्यांशों के लिए एक शब्द(Worksheet)

शादी की सालगिरह के लिए कविता