अनेकार्थक शब्द..(worksheet)

 अनेकार्थक शब्द(कक्षा- 6)


प्रश्न-1. निम्नलिखित वाक्यों में रंगे गए शब्दों का अर्थ बताइए।

  1. जल है, तो जीवन है।
  2. जवाहरलाल नेहरू एक महान नायक थे।
  3. आई.ए.एस का पद बहुत बड़ा होता है।
  4. सूरदास के पद हर किसी को ज्ञान प्रदान करते हैं।
  5. आसमान में घनघोर घन छाया है।
  6. बच्चा मां के अंचल में चैन की नींद सोता है।
  7. मेरी टीचर ने मेरी कॉपी चेक कर दी।
  8. मैंने अपना सारा गृह कर भर दिया है।
  9. प्रकृति का सुंदर दृश्य आंखों के लिए सुहावना होता है।
  10. वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है।
  11. कृष्ण का श्याम वर्ण हर किसी को सुंदर लगता है।
  12. विधि का लिखा कौन टाल सकता है!
  13. अपनी पृष्ठ पर भारी- भारी सामान लादने से मुझे दर्द का अनुभव होने लगा है।
  14. मेरी पुस्तक में 150 पृष्ठ हैं।
  15. राजा ने माली को एक स्वर्ण मुद्रा दी। 

Comments

Popular posts from this blog

शादी की सालगिरह के लिए कविता

Worksheet for Hindi grammar