Here you can find social , informative, scientific, , educational, health related essays, articles and poems. you can also find here worksheets for Hindi and English grammar, English rhymes with Hindi meaning and action, famous quotes of Ramayan , Geeta and other books.
Worksheet for class 1st
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
Worksheet for class 1st ( Hindi)
नीचे दिए गए शरीर के अंगों के नाम एवं उनके काम लिखिए-
(इस कविता में शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी गई हैं एवं कुछ अपेक्षाएं व्यक्त की गई हैं।) जीवन भर एक दूसरे का साथ बना रहे एक दूजे के दर्द का एहसास बना रहे जब भी कोई तीसरा उंगली उठाए एक- दूसरे पर गहरा विश्वास बना रहे। ईश्वर ने बड़े फुर्सत से बनाई है जो जोड़ी, मजबूती उसकी बढ़ती ही रहे, थोड़ी-थोड़ी। खट्टे- मीठे टकरावों की आंच इस पर आए ना दूसरों की बुरी नजर कभी इस जलाए ना। दूर तुमसे हर गम रहे, खुशियां सदा संग- संग रहें। हर रिश्ते के प्रति तुम्हारे दिलों में प्रेम का ही रंग रहे। सदा साथ-साथ चलना, चाहे जश्न हो या जंग रहे। चेहरे पर सदा एक- दूसरे के प्रेम की उमंग रहे। जलनेवाले जलकर राख हो जाएं, तुम्हारा रिश्ता सोने की तरह चमकता रहे। तुम्हारे टकरार से भी प्यार यूं बढ़ जाए, जैसे हाजमोला खाने से भूख बढ़ती है। खट्टी- मीठी यादों से तुम्हारा जीवन सदा दमकता रहे ,दमकता रहे, दमकता रहे।
Class-6) श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- (ऐसे शब्द जो सुनने में एक जैसे हो, केवल उनकी वर्तनी में थोड़ा सा अंतर हो, उन्हें श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहते हैं।) ________का दूध स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, _____ से निशाना साधा जाता हैै। (धेनुु, धनु) मन में यदि ______ हो, तो मंदिर के _______ खटखटाने से कुछ नहीं मिलता।(कपट, कपाट) बादल सब______ बराबर बरसते हैं _____ अपनी वर्षा का लाभ देते हैं।(और, ओर) _______ देखने से हर तरफ नीला रंग दिखाई देता है, कहीं कुछ भी ______ नहीं दिखता।(आसमान, असमान) जब मेरे पास खाने को ______ का एक दाना भी नहीं था, तब ______ किसी ने मेरी मदद की थी।(अन्य, अन्न) वर्षा ऋतु में वर्षा के जल से बचने के लिए _____ अपने साथ _______ लेकर जाते हैं। (छत्र, छात्र) बगीचे की शीतल _______ में बैठकर _______ करने में बहुत अच्छा लगता है।(बात, वात) मेरे पिताजी बाजार से जो भी _______ लाते हैं, सभी भाई-बहनों में _______ रूप से बांटते हैं।(समान, सामान) अपने सभी ______ एक जैसे नहीं होते, कभी कोई _______ होता है, तो ...
विशेषण संज्ञा तथा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं। विशेषण शब्द जिसकी विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेष्य कहते हैं। विशेषण की विशेषता बताने वाले शब्दों को प्रविशेषण कहते हैं। विशेषण के मुख्य रूप से चार भेद होते हैं- गुणवाचक विशेषण संख्यावाचक विशेषण परिमाणवाचक विशेषण सार्वनामिक विशेषण प्रश्न-1. नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़कर बताएं कि रेखांकित शब्द विशेषण के कौन-से भेद के अंतर्गत आएंगे? राम एक सुंदर लड़का है। मेरे पास 2 किलो आटा है। मेरे चार दोस्त हैं। यह मेरा विद्यालय है। पृथ्वी गोल है। मेरे जन्मदिन पर मुझे कुछ उपहार मिले हैं। मेरे सभी दोस्त अच्छे हैं। मुझे थोड़ी-सी चीनी चाहिए। आप ही हमारे गुरु जी हैं। सीता के बाल बहुत लंबे हैं। प्रश्न-निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए- क. विशेषण की परिभाषा लिखिए। ख. विशेष्य किसे कहते हैं? ग. प्रविशेषण किसे कहते हैं? घ . विशेषण के भेदों के नाम लिखिए।
Comments
Post a Comment