बच्चों के लिए योग
(इस आर्टिकल में बच्चों के लिए आवश्यक योग, व्यायाम के महत्व एवं योग एवं प्राणायाम के कुछ नियमों के बारे में जानकारी दी गई है, वीडियो एवं चित्र की सहायता से इसे समझाया गया है।) बच्चों के लिए योग बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें तन- मन से स्वस्थ एवं मजबूत होना चाहिए। तन और मन को स्वस्थ रखने में संतुलित आहार के साथ खेल-कूद, योग, प्राणायाम, व्यायाम तथा विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां सहायक होती हैं। योग एवं प्राणायाम तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में विशेष रुप से सहायक होते हैं। इन्हें अच्छी तरह सीखकर नियमित इनका अभ्यास करने से बच्चे निश्चित ही स्वस्थ एवं मेधावी बनते हैं। बच्चों के लिए योग का महत्व? आजकल बच्चे अधिकतर सिर्फ घरों में ही रहते हैं , बाहर खेलने नहीं जा पाते इसके अनेक कारण हो सकते हैं , लेकिन यह बच्चों के विकास के लिए बाधक है । योग एवं प्राणायाम करने से घर में रहकर भी बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बिना किसी बाधा के होता रहता है। स्फूर्ति बनी रहती है। स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। इस प्रकार चुस्त शरीर एवं प्रखर स्मरण शक्ति के साथ बच्चे मेधावी होते हैं तथा ज...
Comments
Post a Comment